भगवान के लिए बस... कमरे में लौटते हुए खुद से क्या बातें कर रहे 'शतकवीर' यशस्वी जायसवाल!

Updated on 15-07-2023 03:00 PM
21 साल के युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत के लिए डेब्यू किया। अपने डेब्यू मैच में ही उन्होंने शतकीय पारी खेली। डोमिनिका टेस्ट में उनके बल्ले से 171 रनों की पारी निकली। यह डेब्यू टेस्ट में विदेशी जमीन पर किसी भी भारतीय बल्लेबाज की सबसे बड़ी पारी है। इस पारी और गेंदबाजों के प्रदर्शन की वजह से भारतीय टीम ने मैच को तीन दिनों में ही जीत लिया। भारत को पारी और 141 रनों से जीत मिली। इस जीत के बाद यशस्वी का रिक्शन आया है।

टीम का जीतना सबसे महत्वपूर्ण

यशस्वी जायसवाल का एक वीडियो बीसीसीआई ने शेयर किया है। इसमें वह मैच के बाद अपने होटल के कमरे में जा रहे हैं। इसमें यशस्वी बोल रहे हैं कि बहुत अच्छा लगा। डेब्यू मिला, हम मैच जीते जो सबसे महत्वपूर्ण है।

मैन ऑफ द मैच का मिला अवॉर्ड

यशस्वी जायसवाल को इस प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड भी मिला। उन्होंने कहा कि पहले ही मैच में प्लेयर ऑफ द मैच मिला। बहुत लंबी जर्नी रही है। काफी बार देखा है अपने आप को खेलते हुए। काफी खुशी हो रही है।

​यह तो बस स्टार्ट है​

यशस्वी जायवाल ने वीडियो में आगे कहा कि यह तो बस स्टार्ट है। भगवान के लिए ऐसे ही जारी रखूं मैं। कोशिश करते रहूं और टीम के लिए योगदान देता रहूं।

यशस्वी ने खेली 171 रनों की पारी

यशस्वी जायसवाल ने इस मुकाबले में 171 रनों की पारी खेली। यह विदेशी मैदान पर डेब्यू मुकाबले में किसी भी भारतीय बल्लेबाज की सबसे बड़ी पारी है। 387 रनों की पारी में उन्होंने 16 चौके और एक छक्का मारा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
Advt.