जस्टिन ट्रूडो को अमेरिका से भी नहीं मिल पाया समर्थन, भारत के साथ विवाद पर चुप हैं बाइडेन, जानें क्यों?

Updated on 07-10-2023 02:25 PM
ओटावा: कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने भारत से पंगा लिया। लेकिन उम्मीद के मुताबिक उन्हें अपने पश्चिमी सहयोगियों से समर्थन नहीं मिला। खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का आरोप भारत पर लगाने के बाद ट्रूडो वैश्विक मंच पर अलग-थलग हो गए हैं। लेकिन इस मामले में सबसे ज्यादा खामोशी उसके पड़ोसी से देखने को मिली है। कनाडा-भारत के विवाद में अमेरिका दूरी बनाए हुए है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अभी तक इस मुद्दे पर कोई भी बयान नहीं दिया है।

बाइडेन प्रशासन के कुछ अधिकारियों ने इसे लेकर बयान तो दिए हैं, लेकिन वह कुछ भी सख्त बोलने से बचते रहे हैं। इससे साफ है कि अमेरिका खुद को इस पूरे विवाद से दूर रखने में लगा है। कुछ दिनों पहले बाइडेन ने सार्वजनिक रूप से भारत की बात की थी। लेकिन यह निंदा न होकर भारत की तारीफ थी। उन्होंने एक नया आर्थिक गलियारा स्थापित करने में मदद को लेकर भारत की प्रशंसा की थी। इसके अलावा भारत के उस फैसले पर भी अमेरिका चुप है, जिसमें उसने कनाडा को 41 राजनयिकों को वापस बुलाने को कहा है।

क्यों चुप हैं जो बाइडेन

जो बाइडेन भारत के साथ संबंधों को मजबूत करने में लगे हैं। पोलिटिको की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका चीजों को ऐसे ही चलने देना चाहता है और वह भारत से सहयोग की बात कर रहा है। वह भी तब जब यह बात जगजाहिर हो गई है कि अमेरिका की खुफिया जानकारी के आधार पर कनाडा ने भारत पर आरोप लगाए हैं। विल्सन सेंटर के कनाडा इंस्टीट्यूट के निदेशक क्रिस्टोफर सैंड्स ने कहा कि अमेरिका इस मुद्दे के कारण भारत को खोना नहीं चाहता। अमेरिका का यह व्यवहार पश्चिम के बनाए अपने मानदंडों से अलग है।

कनाडा ने नहीं दिए सबूत

जस्टिन ट्रूडो ने कहा था कि उनके पास भारत के खिलाफ सबूत हैं। लेकिन एक भी सबूत वह नहीं दे पाए हैं। बाइडेन प्रशासन लगातार कहता रहा है कि वह चाहता है कि दोनों देश आपस में इस मामले को संभालें। वाइट हाउस नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के कोऑर्डिनेटर जॉन किर्बी ने कहा, 'हम चाहते हैं कि दोनों देश संबंधों को लेकर आपस में बात करें।' पिछले सप्ताह अमेरिका गए विदेश मंत्री एस जयशंकर ने यह मुद्दा अमेरिका के एनएसए जेक सुलिवन और अपने समकक्ष एंटनी ब्लिंकन के साथ उठाया था।

भारत से संबंध खराब होने का डर

सैंड्स ने कहा कि अमेरिका फिलहाल सतर्क है, क्योंकि उसे उम्मीद है कि कनाडा अगर इस मुद्दे पर बोलता है तो वह गठबंधन में बड़े विभाजन से बच सकता है। उन्होंने कहा, 'कनाडा अपने आरोपों को बढ़ाएगा, लेकिन हम यह वृद्धि नहीं देखना पसंद करेंगे। हम चाहेंगे कि सहयोग का तरीका खोजा जाए।' अमेरिकी प्रशासन को डर है कि भारत और कनाडा के बीच का विवाद उसके संबंधों को प्रभावित कर सकता है, जो राष्ट्रपति बाइडेन बिल्कुल नहीं चाहते। रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी ने भी अमेरिका के अधिकारियों को इस विवाद से बचने को कहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 September 2026
न्यूयॉर्क: भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शनिवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र को संबोधित करते हुए पाकिस्तान पर सीधा हमला बोला। जयशंकर ने शहबाज शरीफ…
 27 September 2026
काठमांडू: नेपाल के काठमांडू स्थित त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाले भारतीय विमानों की सुरक्षा व्यवस्था पिछले 26 सालों से भारत खुद संभाव रहा है। नेपाल में इसको लेकर…
 27 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में भारत की दावेदारी को लेकर समर्थन लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा के अधिवेशन में बोलते हुए रूस के…
 27 September 2026
मॉस्को/अंकारा: रूस के विदेश मंत्री सर्गियो लावरोव ने कहा है कि तुर्की एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम बिना हमारी इजाजत के देश की सीमा से बाहर नहीं ले जा सकता। उन्होंने…
 27 September 2026
ढाका: तारिक रहमान के दिल्ली दौरे को लेकर बांग्लादेश लगातार भारत के सामने शर्त पर शर्त रख रहा है। शेख हसीना को वापस सौंपने की शर्त तो पहले से ही…
 27 September 2026
वॉशिंगटन/ढाका: शेख हसीना को लेकर भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में तनाव के बीच अमेरिका ने अहम बयान दिया है। अमेरिकी विदेश विभाग के अधिकारी ने गुरुवार को एक बयान…
 27 September 2026
मॉस्को: दुनिया भर में बढ़ते कूटनीतिक तनाव और तीसरे विश्व युद्ध की आशंकाओं के बीच एक खौफनाक खुफिया रिपोर्ट ने पश्चिमी देशों की नींद उड़ा दी है। दावा किया जा…
 26 September 2026
न्यूयॉर्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने शहबाज शरीफ के प्रोपेगैंडा को खारिज करते हुए करारा जवाब दिया है। भारत ने शहबाज शरीफ के भाषण के खिलाफ…
 26 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा में कश्मीर का मुद्दा उठाने वाले तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन को भारत ने करारा जवाब दिया है। भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने…
Advt.