‘ज्योतिरादित्य अभी बच्चे हैं, माधवराव को मैं और अर्जुन कांग्रेस में लाए थे’... दिग्विजय सिंह और सिंधिया के बीच जुबानी जंग और तेज

Updated on 14-01-2025 12:57 PM
भोपाल। मध्य प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीच जुबानी जंग छिड़ गई है। दरअसल, परिवहन विभाग में आरक्षक रहे सौरभ शर्मा की काली कमाई के बहुचर्चित प्रकरण में दिग्विजय द्वारा लगाए आरोप पर सिंधिया ने पलटवार किया, तो पूर्व सीएम ने हमला और तेज कर दिया।दिग्विजय सिंह ने भोपाल में कहा कि ज्योतिरादित्य अभी बच्चे हैं। उन्हें मालुम होना चाहिए कि मैं और अर्जुन सिंह ही 1979-80 माधवराव सिंधिया को कांग्रेस में लाए थे। उन्हें इंदिरा गांधी संजय गांधी से मिलवाया था। वह कांग्रेस सरकार में केंद्रीय मंत्री और संगठन में राष्ट्रीय महामंत्री बने। उन्हें कांग्रेस ने सम्मान दिया। मेरा कभी उनसे कोई विवाद नहीं रहा।

Digvijay Singh vs Jyotiraditya Scindia: ऐसे हुई जुबानी जंग की शुरुआत

  • दिग्विजय सिंह ने पिछले दिनों पत्रकार वार्ता में परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के यहां लोकायुक्त के छापे में मिली बेहिसाब संपत्ति के मामले में कई सवाल उठाए थे।
  • उन्होंने कहा था कि जब कमल नाथ सरकार थी, तब ज्योतिरादित्य सिंधिया का दबाव गोविंद सिंह राजपूत को परिवहन और राजस्व विभाग देने के लिए आया था। दिग्विजय सिंह का बयान सिंधिया को रास नहीं आया।
  • गत दिवस ग्वालियर में मीडिया से चर्चा में सिंधिया ने कहा था- दिग्विजय सिंह की जिंदगी चली गई, मुझे और पिताजी को टारगेट करते हुए। आज भी मिलता हूं तो मैं प्रणाम ही करता हूं।

नहीं पहुंचे भाजपा नेता

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मध्य प्रदेश के बैतूल के आदिवासी नायकों पर आधारित फिल्म जंगल सत्याग्रह का सोमवार को भोपाल में विधानसभा के मानसरोवर सभागार में प्रीमियर शो रखा। इसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा सहित भाजपा के तमाम नेताओं को आमंत्रित किया गया था, पर कोई भी नहीं पहुंचे।

अब तो कांग्रेस चल पड़ी है और आगे दौड़ लगाएगी - जीतू पटवारी

इस बीच, सीहोर जिले की तीन विधानसभा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं का महासम्मेलन सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा, ‘मुझे जब प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया, तब विधानसभा के चुनाव थे और पार्टी की विषम परिस्थिति थी। तब कई लोग पार्टी छोड़-छोड़ कर जा रहे थे, लेकिन मध्य प्रदेश के उपचुनाव में विजयपुर की जीत और बुधनी में बीजेपी के जीत का मार्जिन एक लाख 46 हजार को काम करके 10 हजार मात्र पर ला दिया।’

‘इससे पूरे प्रदेश का माहौल बदल दिया। जो लोग कह रहे थे कि कांग्रेस अब नहीं चलेगी, उन्होंने कांग्रेस को चलते हुए देख लिया। कांग्रेस चल पड़ी है और अब जल्द ही दौड़ लगाएगी।’



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर जमीयत उलेमा मध्य प्रदेश ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी शुरू कर दी है। जमीयत के प्रदेश अध्यक्ष मुफ्ती…
 17 August 2026
भोपाल, नेशनल ग्रीन ट्रूब्नल (एनजीटी) ने राजधानी भोपाल में इलेक्ट्रॉनिक कचरे (ई-वेस्ट) के कथित अवैज्ञानिक निस्तारण एवं अनौपचारिक प्रसंस्करण से पर्यावरण और जनस्वास्थ्य को होने वाले संभावित नुकसान से संबंधित शिकायत…
 17 August 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने रविवार को भोपाल में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से भेंट की। पिछले सप्ताह…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में अगले वर्ष नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के साथ शुरू होने वाले चुनावी दौर को देखते हुए कांग्रेस संगठन को जमीन पर सक्रिय करने जा…
 17 August 2026
भोपाल। फेसबुक पर साड़ी का विज्ञापन देखकर ऑनलाइन खरीदारी करना निशातपुरा क्षेत्र की एक गृहिणी को महंगा पड़ गया।ठगों ने पहले 500 रुपये की साड़ी का ऑफर देकर महिला को…
 17 August 2026
भोपाल। त्विषा शर्मा मौत मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी शोभना भलावे की अदालत में सीबीआई ने चालान पेश कर दिया है। मामले में पूर्व जज गिरीबाला सिंह और उनके…
 17 August 2026
भोपाल । मध्य प्रदेश में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, उमंग और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम राजधानी भोपाल स्थित लाल परेड ग्राउंड पर आयोजित हुआ, मुख्य राज्य…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने सोमवार को भोपाल के नीलम पार्क में राज्य स्तरीय धरना प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप है कि शासकीय और…
 17 August 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव सोमवार को नई दिल्ली के लिए रवाना हुए, जहां वे 'नेशनल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट एंड इम्प्लीमेंटेशन ट्रस्ट' (NICDIT) की 'एपेक्स मॉनिटरिंग अथॉरिटी' की…
Advt.