शिवराज सिंह चौहान की 'क्षमता' से नहीं है कैलाश विजयवर्गीय की तुलना! मैसेज तो कही और भेजना है

Updated on 12-11-2024 12:13 PM
भोपाल: राजनीति में मन की बात खुलकर कर नहीं की जाती है। कुछ बातें इशारों में की जाती हैं तो कुछ किसी और के कंधे पर बंदूक रखकर गोली दाग दी जाती है। मध्य प्रदेश में बीजेपी के कद्दावर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय इन दिनों इसी वजह से चर्चा में हैं। उन्होंने अपनी तुलना शिवराज सिंह चौहान से की है। इस तुलना के दौरान कैलाश विजयवर्गीय ने अपनी स्ट्राइक रेट का जिक्र भी किया है। ऐसे में सियासी गलियारों में यह चर्चा तेज हो गई है कि आखिर झारखंड और महाराष्ट्र चुनाव के बीच कैलाश विजयवर्गीय ने अपनी तुलना शिवराज सिंह चौहान से क्यों की है। शिवराज सिंह चौहान अभी झारखंड चुनाव के प्रभारी हैं। एमपी के सियासी जानकारों का कहना है कि कैलाश विजयवर्गीय ने शिवराज सिंह चौहान से अपनी तुलना नहीं की है। वह मैसेज कहीं और देना चाह रहे हैं।

कैलाश विजयवर्गीय ने कहा क्या


मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के बयान के मायने समझने से पहले यह जान लीजिए कि उन्होंने कहा क्या है। दरअसल, कैलाश विजयवर्गीय ने इंदौर में कहा कि शिवराज सिंह चौहान जब हरियाणा के प्रभारी थे तो वह चार सीटें ही दिला पाए थे। इसके बाद मुझे हरियाणा का प्रभारी बनाया गया है। इसके बाद कैलाश विजयवर्गीय 3 हजार कार्यकर्ताओं को इंदौर से लेकर गए। चुनाव नतीजे आए तो हरियाणा में बीजेपी जीत गई और सरकार बनी।


पश्चिम बंगाल में भी दिखा चुके हैं कमाल


बीते कुछ सालों से अपने बेटे को सियासी विरासत सौंपकर कैलाश विजयवर्गीय केंद्र की राजनीति में शिफ्ट हो गए थे। वह पार्टी के महासचिव थे। हरियाणा के बाद पश्चिम बंगाल के भी लंबे समय तक प्रभारी रहे हैं। इनके प्रभारी रहने के दौरान पश्चिम बंगाल में बीजेपी को विधानसभा और लोकसभा चुनाव में जबरदस्त सफलता मिली। ऐसे में संगठन के लिए काम करने के दौरान कैलाश का स्ट्राइक रेट धमाकेदार रहा है।


2023 में आया परिवर्तन


कैलाश विजयवर्गीय दिल्ली की राजनीति में शिफ्ट हो गए थे। 2023 के विधानसभा चुनाव से पहले एमपी की सियासत में बड़ा परिवर्तन हुआ। कैलाश विजयवर्गीय को पार्टी ने फिर से एमपी शिफ्ट कर दिया है। बेटे को टिकट नहीं मिला और कैलाश को इंदौर-1 से टिकट दिया गया। कद के हिसाब से मध्य प्रदेश में उन्हें वैसा कुछ खास नहीं मिला। मोहन सरकार में कैबिनेट मंत्री बने हैं।


इंदौर में रहा है उनका दबदबा


वहीं, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का इंदौर में दबदबा रहा है। उन्होंने इस बार के चुनाव में इंदौर की सभी सीटों पर जीत दिलाई। यही नहीं लोकसभा चुनाव के दौरान तो कांग्रेस का प्रत्याशी ही भाग गया। इन सबके पीछे कथित तौर पर कैलाश विजयवर्गीय ही थे। इतना कुछ करने के बाद भी इंदौर की कमान उनके हाथ में नहीं रही है। सीएम मोहन यादव खुद ही इंदौर जिले के प्रभारी हैं।


शिवराज सिंह चौहान से तुलना क्यों


ऐसे में सवाल है कि कैलाश विजयवर्गीय अब शिवराज सिंह चौहान से अपनी तुलना क्यों कर रहे हैं। मध्य प्रदेश की राजनीति को करीब से समझने वाले वरिष्ठ पत्रकार अरुण दीक्षित ने नवभारत टाइम्स.कॉम से बात करते हुए कहा कि कैलाश विजयवर्गीय ने संगठन में काम करने दौरान खुद को साबित किया है। संगठन ने उन्हें हरियाणा और पश्चिम बंगाल की जिम्मेदारी दी थी। बाद में उन्हें इंदौर की जिम्मेदारी मिली तो कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया।

उन्होंने कहा कि कैलाश विजयवर्गीय इन दिनों हाशिए पर हैं। चुनाव जीतने के बाद यह माना जा रहा था कि उन्हें बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी, जिस इंदौर के कैलाश विजयवर्गीय बेताज बादशाह माने जाते थे, वहां की कमान सीएम ने खुद के पास रख ली है। यही वजह है कि इंदौर के मुद्दों को वह उठा रहे हैं।


कैलाश दिल्ली को दे रहे हैं संदेश


वरिष्ठ पत्रकार अरुण दीक्षित ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान ओबीसी चेहरे की वजह से सीएम बने थे। मोहन यादव के साथ भी ऐसी ही स्थिति थी। बीजेपी एक समय में बनिए की पार्टी रही है। शायद यही पीड़ा कैलाश विजयवर्गीय की है। शिवराज सिंह चौहान के जरिए उन्होंने दिल्ली को संदेश देने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि कैलाश को आप भले ही हाशिए पर डा दें लेकिन वह कमजोर नहीं हैं। उनकी छवि देशव्यापी है।

गौरतलब है कि अब सबकी निगाहें झारखंड चुनाव के परिणाम पर है। वहां के नतीजे आने के बाद शिवराज सिंह चौहान की छवि का आकलन होगा। लेकिन कैलाश विजयवर्गीय ने अपनी मन की बात कही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर जमीयत उलेमा मध्य प्रदेश ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी शुरू कर दी है। जमीयत के प्रदेश अध्यक्ष मुफ्ती…
 17 August 2026
भोपाल, नेशनल ग्रीन ट्रूब्नल (एनजीटी) ने राजधानी भोपाल में इलेक्ट्रॉनिक कचरे (ई-वेस्ट) के कथित अवैज्ञानिक निस्तारण एवं अनौपचारिक प्रसंस्करण से पर्यावरण और जनस्वास्थ्य को होने वाले संभावित नुकसान से संबंधित शिकायत…
 17 August 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने रविवार को भोपाल में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से भेंट की। पिछले सप्ताह…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में अगले वर्ष नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के साथ शुरू होने वाले चुनावी दौर को देखते हुए कांग्रेस संगठन को जमीन पर सक्रिय करने जा…
 17 August 2026
भोपाल। फेसबुक पर साड़ी का विज्ञापन देखकर ऑनलाइन खरीदारी करना निशातपुरा क्षेत्र की एक गृहिणी को महंगा पड़ गया।ठगों ने पहले 500 रुपये की साड़ी का ऑफर देकर महिला को…
 17 August 2026
भोपाल। त्विषा शर्मा मौत मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी शोभना भलावे की अदालत में सीबीआई ने चालान पेश कर दिया है। मामले में पूर्व जज गिरीबाला सिंह और उनके…
 17 August 2026
भोपाल । मध्य प्रदेश में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, उमंग और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम राजधानी भोपाल स्थित लाल परेड ग्राउंड पर आयोजित हुआ, मुख्य राज्य…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने सोमवार को भोपाल के नीलम पार्क में राज्य स्तरीय धरना प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप है कि शासकीय और…
 17 August 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव सोमवार को नई दिल्ली के लिए रवाना हुए, जहां वे 'नेशनल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट एंड इम्प्लीमेंटेशन ट्रस्ट' (NICDIT) की 'एपेक्स मॉनिटरिंग अथॉरिटी' की…
Advt.