नशीली गोलियां बेचने की फ़िराक में घूम रहा था कल्लू, पुलिस ने पकड़ा...

Updated on 20-10-2023 04:19 PM

रायपुर। प्रतिबंधित नशीली टेबलेट-सिरप की अवैध खरीदी-बिक्री और इसके व्यापर में लिप्त अपराधियों की धरपकड़ जारी है। सरस्वती नगर थाना पुलिस ने प्रतिबंधित नशीली टेबलेट के साथ आरोपी हरनाम सिंह उर्फ कल्लू गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर आरोपी को कुकुरबेड़ा से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के विरुद्ध नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

जानकारी के अनुसार 20 अक्टूबर को सूचना प्राप्त हुई कि थाना सरस्वती नगर क्षेत्रांतर्गत कुकुरबेडा में एक व्यक्ति अपने प्रतिबंधित नशीली टेबलेट बेचने की फिराक में घूम रहा है। सूचना पर थाना प्रभारी सरस्वती नगर के नेतृत्व में थाना सरस्वती नगर पुलिस की टीम उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताए हुलिये के व्यक्ति की पतासाजी कर चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम हरनाम सिंह उर्फ कल्लू निवासी सरस्वती नगर रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखे बैग की तलाशी लेने पर बैग से ट्रामाडोल नामक प्रतिबंधित नशीली टेबलेट बरामद हुई। आरोपी हरनाम सिंह उर्फ कल्लू को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कुल 448 नग प्रतिबंधित नशीली टेबलेट ट्रामाडोल कीमती लगभग 11,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना सरस्वती नगर में अपराध क्रमांक 293/2023 धारा 22(सी) नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की गई।

आरोपी हरनाम सिंह उर्फ कल्लू पूर्व में भी थाना सरस्वती नगर से नारकोटिक एक्ट (प्रतिबंधित नशीली टेबलेट) के प्रकरण में जेल निरूद्ध रह चुका है। आरोपी ने प्रतिबंधित नशीली टेबलेट कहां से लाई, इसके संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी
हरनाम सिंह उर्फ कल्लू पिता स्व. छत्रपाल सिंह उम्र 26 साल निवासी कुकुरबेड़ा गुरूद्वारा के पास थाना सरस्वती नगर रायपुर।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.