कमला हैरिस ने बैंकॉक में की शी जिनपिंग से मुलाकात, चीन के साथ 'बातचीत' का रास्ता खुला रखना चाहता है अमेरिका

Updated on 20-11-2022 03:40 PM
बैंकॉक : अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने दुनिया की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं (चीन और अमेरिका) के बीच बातचीत का रास्ता खुला रखने की दिशा में एक और कदम उठाते हुए शनिवार को चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ बातचीत की। हैरिस और शी ने शनिवार को बैंकॉक में एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (एपेक) मंच के शिखर सम्मेलन में एक बंद कमरे में हुई बैठक के दौरान अपने विचार एक-दूसरे के समक्ष रखे।


हैरिस ने एक ट्वीट में कहा, 'मैंने राष्ट्रपति शी का अभिवादन किया।' उन्होंने लिखा, 'मैंने राष्ट्रपति बाइडन के उस बयान का जिक्र किया, जिसमें उन्होंने राष्ट्रपति शी के साथ 14 नवम्बर की अपनी मुलाकात के दौरान जोर देते हुए कहा था कि हमें दोनों देशों के बीच प्रतिस्पर्धा के जिम्मेदाराना प्रबंधन के लिए बातचीत का रास्ता खुला रखना चाहिए।' चीन के विदेश मंत्रालय के एक संक्षिप्त बयान में इंडोनेशिया के बाली में जी-20 शिखर सम्मेलन में बाइडन-शी की बैठक का भी संदर्भ दिया गया है, जिसे उसने पारस्परिक संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए 'रणनीतिक और रचनात्मक' करार दिया है।
एपेक बैठकों की मेजबानी करेगा अमेरिका
बयान में कहा गया है कि उम्मीद है कि उपराष्ट्रपति कमला हैरिस दोनों देशों के संबंधों को पटरी पर लाने की दिशा में चीन के साथ सक्रिय भूमिका निभाएंगे। हैरिस ने बाद में एपेक की अध्यक्षता अमेरिका को सौंपे जाने से संबंधित समारोह में हिस्सा लिया। अमेरिका अगले साल समूह की बैठकों की मेजबानी करेगा। उन्होंने समारोह में उपस्थित नेताओं से कहा कि अमेरिका सतत आर्थिक विकास को लेकर एपेक पर ध्यान केंद्रित करना जारी रखेगा। उन्होंने कहा कि थाईलैंड ने इस साल नये महत्वाकांक्षी लक्ष्यों के साथ मजबूत नींव रखी है।

'अमेरिका हटने वाला नहीं है'
उन्होंने अपने गृह राज्य कैलिफ़ोर्निया की प्रशंसा करते हुए कहा कि एपेक 2023 की मेजबानी के लिए कैलिफ़ोर्निया से बेहतर कोई जगह नहीं है, जो आर्थिक नवाचार के लिए जाना जाता है। हैरिस ने कहा, 'हमारा मेजबान वर्ष हिंद-प्रशांत क्षेत्र में अमेरिका की स्थायी आर्थिक प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करेगा।' हैरिस ने शुक्रवार को एपेक की बैठक से इतर एक व्यापार सम्मेलन में कहा, 'अमेरिका हटने वाला नहीं है।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B नॉन-इमिग्रेंट वीजा प्रोग्राम की निगरानी को सख्त करने वाले एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किए हैं। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि कुछ एम्प्लॉयर्स,…
 19 September 2026
काबुल: अफगान तालिबान ने पाकिस्तान को चेतावनी दी है कि अगर उसने अफगानिस्तान के अंदर सैन्य कार्रवाई की तो उसे करारा जवाब मिलेगा। तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका और डेनमार्क ने ग्रीनलैंड की सुरक्षा को लेकर समझौते का ऐलान किया है। इसके जरिए उस राजनयिक विवाद को सुलझा लेने का दावा किया गया है, जो राष्ट्रपति…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: टेक अरबपति ब्रायन जॉनसन लंबे समय से चर्चा में रहे हैं। इसकी वजह उनका एक मुश्किल दिनचर्या का पालन करते हुए बढ़ती उम्र को रोकना और मौत को टालने…
 19 September 2026
बीजिंग: इस साल फरवरी के आखिर में इजरायल-अमेरिका ने ईरान पर हमले शुरू किए थे। इससे पश्चिम एशिया में एक भीषण जंग छिड़ी। इस लड़ाई के कुछ ही हफ्ते बाद…
 19 September 2026
इस्लामाबाद: आज यानी शनिवार 19 सितम्बर को सिंधु जल संधि 66 साल की हो गई है। 19 सितम्बर 1960 को इस संधि पर कराची में हस्ताक्षर हुए थे। भारत और…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका का F-16 फाइटर जेट क्रैश हुआ है। गुरुवार को मिशिगन के ग्रामीण इलाके में F-16 हादसे का शिकार हुआ है। हालांकि पायलट समय रहते सुरक्षित बाहर निकलने में…
 18 September 2026
ढाका: लंदन से बांग्लादेश जा रही बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में 2 यात्रियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों यात्रियों के बीच सीट को लेकर विवाद हुआ था,…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी एयरफोर्स के 14 अफसर बांग्लादेश पहुंचे हैं। ये अफसर एक विशेष फ्लाइट से ढाका पहुंचे, जिसके बाद इनको वीजा उपलब्ध कराया गया। बांग्लादेशी गृह मंत्रालय की ओर से…
Advt.