फिर भिड़े कंगना और करण ! एक्ट्रेस बोलीं, 'अभी तो हिंदी सुधारी है, आगे देखो होता है क्या

Updated on 10-04-2023 07:46 PM
बॉलीवुड के फेमस फिल्ममेकर करण जौहर और नंबर वन एक्ट्रेसेस में शुमार कंगना रनौत की आपस में कितनी बनती है, ये बात तो जगजाहिर है। दोनों एक-दूसरे पर हमला करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। बिना एक-दूसरे का नाम लिए खूब ताने मारते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें करण ने अनुष्का शर्मा का करियर खत्म करने की बात कही थी। ये वीडियो देखते ही कंगना कहां चुप बैठने वाली थीं, उन्होंने फौरन तंज भरा पोस्ट शेयर किया। इसके बाद करण भी चुप नहीं बैठे, उन्होंने भी क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया और ये सिलसिला अब और आगे चल निकला है। अब कंगना ने लिखा है कि 'अभी तो सिर्फ हिंदी सुधारी है, आगे-आगे देखो होता है क्या!'

कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने करण जौहर के पोस्ट को इंस्टाग्राम स्टोरीज पर शेयर करते हुए तंज कसा, 'एक वक्त था जब चाचा चौधरी एलीट नेपो माफिया वालों के साथ नेशनल टेलीविजन पर मुझे इंसल्ट और बुली करता था, क्योंकि मैं इंग्लश नहीं बोल पाती थी। आज इनकी हिंदी देख कर ख्याल आया, अभी तो सिर्फ तुम्हारी हिंदी सुधारी है, आगे आगे देखो होता है क्या।'

करण जौहर ने शेयर किया था क्रिप्टिक पोस्ट

करण जौहर (Karan Johar) ने इंस्टाग्राम पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें लिखा था, 'लगा लो इल्जाम, हम झुकने वालों में से नहीं हैं... झूठ का बन जाओ गुलाम... हम बोलने वालों में से नहीं... जितना नीचा दिखाओगे... जितने आरोप लगाओगे... हम गिरने वालों में से नहीं... हमारा करम हमारी विजय है... आप उठा लो तलवार... हम मरने वालों में से नहीं...।'

अनुष्का शर्मा का करियर खत्म करने वाला वीडियो हुआ था वायरल

करण जौहर ने ये पोस्ट तब किया, जब सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हुआ। इस वीडियो में उन्होंने अनुष्का शर्मा का करियर खत्म करने की बात कही थी। ये वीडियो देखने के बाद कंगना ने करण पर निशाना भी साधा था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.