कंगना रनौत ने किया दावा- आमिर खान कभी मेरे बेस्ट फ्रेंड हुआ करते थे, जानें कहां गए वो दिन

Updated on 19-04-2023 09:42 PM
कंगना रनौत अक्सर बॉलीवुड की नीयत पर बिंदास होकर सवाल उठाया करती हैं। कई बार कंगना इंडस्ट्री के कई एक्टर्स और डायरेक्टर्स के खिलाफ खुलकर बातें कर चुकी हैं जिनके साथ करियर को लेकर उनका बुरा एक्सपीरियंस रहा है। इस बार कंगना ने आमिर खान पर निशाना साधा है, लेकिन जरा अलग अंदाज में। कंगना ने बताया है कि कभी आमिर खान उनके बेस्ट फ्रेंड हुआ करते थे।
कंगना रनौत ने आमिर खान के साथ अपनी बॉन्डिंग के बारे में सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। उन्होंने ये भी बताया है कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि आमिर खान से उनकी वो शानदार बॉन्डिंग खत्म हो गई। कंगना ने इंस्टा स्टोरी पर लिखा है, 'असल में मुझे भी कभी-कभी वो दिन याद आते हैं जब आमिर खान मेरे बेस्ट फ्रेंड हुआ करते थे। जाने कहां गए वो दिन।'

कंगना ने कहा- वो मेरे मेंटर रहे हैं और मेरी काफी प्रशंसा भी करते थे

इस पोस्ट में कंगना ने अपना वीडियो भी शेयर किया है जिसमें आमिर खान भी नजर आ रहे हैं। ये वीडियो क्लिप टीवी शो 'सत्यमेव जयते' के सेट का है, जिसमें कंगना बातचीत करती दिख रही हैं। कंगना ने अपने इंस्टा स्टोरी पर आमिर खान से अपने रिश्ते के बारे में और बातें बताते हुए लिखा है- एक चीज तो तय है कि वो मेरे मेंटर रहे हैं और मेरी काफी प्रशंसा भी करते थे। ऋतिक ने जब मुझपर केस किया था उससे पहले उन्होंने मेरी चॉइस को शेप देने का भी काम किया है, लेकिन इसके बाद उन्होंने अपनी लॉयलिटी क्लियर कर दी जब एक महिला के खिलाफ पूरी इंडस्ट्री खड़ी हो गई।'

कंगना ने बताया- क्यों 6 आइटम सॉन्ग को किया इनकार

कंगना ने जिस फैन वीडियो को स्टोरी में शेयर किया है उस एपिसोड के लिए वो दीपिका पादुकोण और परिणीति चोपड़ा के साथ पहुंची थीं। इस वीडियो में कंगना बता रही हैं कि उन्होंने क्यों 3-4 साल में 6 आइटम सॉन्ग करने से इनकार कर दिया था। वह कह रही हैं, 'एक फ्रेंड की बेटी वल्गर आइटम सॉन्ग के स्टेप्स का रिहर्सल कर रही थी। हालांकि वो क्यूट लग रहा थी, फिर मुझे लगा कि वो वाहवाही के लिए फिर इसे करेगी और इसकी जिम्मेदार मैं खुद को मान रही थी। और फिर मैंने स्टैंड लिया और 3-4 साल में मैंने 6 आइटम सॉन्ग को करने से इनकार कर दिया।'

रिलेशनशिप में थे कंगना रनौत और ऋतिक रोशन!

यहां याद दिला दें कि कंगना रनौत और ऋतिक रोशन के बीच फिल्म 'कृष 3' के दौरान रिलेशनशिप मामले को लेकर दोनों के बीच बड़ा विवाद हुआ था। कंगना ने ऋतिक पर कई आरोप लगाए और अपना रोल काटने की भी शिकायत की। वहीं ऋतिक ने पब्लिकली इस रिश्ते से इनकार किया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.