कंगना रनौत खुद को बचाने के लिए खिड़की से कूदकर भागीं, Ex बॉयफ्रेंड ने बनवाई थी घर की डुप्‍ल‍िकेट चाबी

Updated on 23-03-2026 03:45 PM
कंगना रनौत आज फिल्म इंडस्ट्री से लेकर राजनीति तक में छाई हुई हैं। छोटी उम्र में कंगना मॉडलिंग और एक्टिंग में अपना करियर बनाने के लिए हमाचल के अपने घर से निकल गईं। इसके बाद वो बॉलीवुड में आईं लेकिन यहां आते ही वो अपनी उम्र से दोगुने एक्टर के साथ रिलेशनशिप में फंस गईं, जो पहले से शादीशुदा थे। हालांकि, जल्द ही उन्हें अपनी गलती का एहसास हुआ और एक बार तो नंगे पांव खिड़की से वो कूदकर भी भागने की कोशिश कीं। अगली सुबह गेट के सामने उसी एक्टर को देखकर जैसे उनके पांव तले जमीन खिसक गई थी।

बचपन से ही जिद्दी और विद्रोही स्वभाव की कंगना मॉडलिंग के लिए पहले दिल्ली पहुंचीं और एक्टिंग की ओर रुख किया। अस्मिता थिएटर ग्रुप में डायरेक्टर अरविंद गौर के मार्गदर्शन में एक्टिंग सीखी और नाटकों का हिस्सा बनने लगीं। इसके बाद उन्होंने फिल्मों में हाथ आजमाने के लिए मुंबई का रुख किया जहां उन्हें ब्रेड और अचार खाकर भी काम चलाना पड़ा था। हालांकि, काफी मशक्कत के बाद कंगना को फिल्में मिलने लगीं लेकिन पर्सनल लाइफ में भी उनके साथ काफी कुछ हो रहा था। हालांकि, उस वक्त इस बारे में लोगों को भनक भी नहीं लगी। बाद में इन किस्सों का खुलासा उन्होंने खुद किया।

आरोप लगाया कि आदित्य पंचोली ने उनके साथ मारपीट की

कंगना ने अपने इंटरव्यू में आदित्य पंचोली पर शारीरिक, मानसिक और यौन शोषण के कई गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने साल 2017 में पॉप्युलर टीवी शो 'आप की अदालत' में ये आरोप लगाया कि आदित्य पंचोली ने उनके साथ मारपीट की। इतना ही नहीं उन्होंने ये भी आरोप लगाया कि एक्टर ने उन्हें लंबे समय तक घर में बंद करके रखा था।

कंगना ने बताया था- आदित्य बिना इजाजत घर आ जाते थे

कंगना ने बताया था कि वो बहुत डरी हुई थीं और वो वहां से भागने की हर संभव कोशिश में लगी हुई थीं। कंगना ने इस बारे में विस्तार से बातें करते हुए कहा था कि आदित्य के पास उनके घर की ड्युप्लीकेट चाबी थी, जो उन्होंने जबरदस्ती बनवा रखी थी। कंगना के मुताबिक, आदित्य बिना इजाजत उनके घर में आ जाया करते थे। एक बार स्थिति ऐसी हो गई कि वो जान बचाने के लिए घर की पहली मंजिल से नंगे पांव कूदकर भागीं। वो वहां से रिक्शे में निकल कर भागीं। कंगना ने कहा था कि आदित्य ने तब भी उनका पीछा नहीं छोड़ा। जब अगली सुबह उनके घर के दरवाजे पर बेल बजी तो की-होल से देखा तो सामने आदित्य थे।

डायरेक्टर अनुराग बसु और उनकी पत्नी ने 15 दिनों तक छिपाकर रखा उन्हें

एक्ट्रेस ने उनसे मिली धमकियों भरे फोन कॉल्स की भी बात बताई। उन्होंने कहा था कि उनके रिक्शा को टक्कर तक मारने की कोशिश की गई थी। कंगना ने इस दौरान आदित्य की पत्नी से मदद भी मांगी थी लेकिन उनसे कोई हेल्प नहीं मिला। इन्फैक्ट कंगना ने बताया कि आदित्य की पत्नी उनकी बातों पर यकीन करने को भी तैयार नहीं थीं। वहीं जरूरत के समय कंगना की मदद करने के लिए डायरेक्टर अनुराग बसु और उनकी पत्नी सामने आईं। कंगना ने बताया था कि उन्होंने उन्हें करीब 15 दिनों तक अपने ऑफिस में छिपाकर रखा था।

'मैं यारी रोड पर हम दोनों के लिए घर बनवा रहा था'

वहीं आदित्य पंचोली ने कंगना को लेकर अलग कहानी सुनाई थी। आदित्य ने मुंबई मिरर को दिए साल 2008 के इंटरव्यू में अपनी बातें खुलकर बताई। उन्होंने कहा था, 'हम पति-पत्नी की तरह थे। मैं यारी रोड पर हम दोनों के लिए घर बनवा रहा था। हम तीन साल तक एक दोस्त के घर पर साथ रहे। जब मैं कंगना से मिला, तब उनके पास एक पैसा भी नहीं था… मुझे उनसे प्यार हो गया।'

आदित्य ने कहा था- कंगना मुझे लगातार फोन करती रही

उन्होंने एक्ट्रेस के लिए अपने प्यार का इजहार करते हुए एक किस्सा भी सुनाया था और कहा था, 'मैंने उसे पहली बार सड़क पर देखा था। ज़ोरदार बारिश हो रही थी। ba मेरे पास आई और मुझे प्यार से- हाय कहा। कंगना मुझे लगातार फोन करती रही, जब तक कि मैं उससे मिलने के लिए राजी नहीं हो गया। शुरू में, वह एक छोटे शहर की सीधी-सादी लड़की थी।'

आदित्य ने बताया था, कंगना को क्यों मारे थे थप्पड़

आदित्य ने कंगना पर थप्पड़ चलाने की बात भी स्वीकारी थी लेकिन इसके पीछे उनकी कहानी कुछ अलग थी। उन्होंने बताया कि 'शकालका बूम बूम' की शूटिंग कंगना उन्हें धोखा दे रही थीं। उन्होंने कहा था, 'रात को सोते समय मैंने फोन में उसके मेसेज पढ़े जो किसी और को उन्होंने भेजा था। उसके मेसेज कुछ अलग थे और तभी मैंने पहली बार उन्हें मारा था।' उन्होंने बताया था कि इसके बाद उनकी सुलह भी हो गई थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.