दूसरों को नसीहत देने वाली कंगना रनौत OTT पर रिलीज करेंगी नवाजुद्दीन और अवनीत वाली Tiku Weds Sheru, आई रिलीज डेट

Updated on 12-06-2023 08:44 PM
'टीकू वेड्स शेरू' हालांकि सिनेमाघरों में रिलीज नहीं होगी। उसे कंगना रनौत प्राइम वीडियो पर उतारेंगी। इससे ऐसा लग रहा है कि वो अपनी फिल्मों से सीख ले रही हैं। क्योंकि पिछले कुछ समय से उनका काम बॉक्स ऑफिस पर असफल रहा है। सभी मूवीज बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी हैं। शायद इसी वजह से उन्होंने खुद के प्रोडक्शन हाउस की फिल्म को थिएटर में लाने का प्लान नहीं बनाया। इतना ही नहीं, जब बड़ी-बड़ी फिल्मों को ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज किया जा रहा था, तब कंगना ही सबको नसीहत देती थीं कि मेकर्स को अपने कंटेंट पर भरोसा नहीं है। मगर अब वो खुद वही कर रही हैं।

कंगना रनौत ने दर्शकों से जताई उम्मीद

क्रिएटिव प्रोड्यूसर कंगना रनौत ने कहा, 'मणिकर्णिका फिल्म्स के तहत बनी ये पहली फिल्म मेरे लिए एक बहुत ही खास है। यह पहली बार है जब मैंने एक निर्माता के रूप में कार्यभार संभाला है और मैंने इस फेज को पूरी तरह से इंजॉय किया है। यह मेरे लिए चैलेंजिंग रहा लेकिन अच्छा एक्सपीरियं था। फिल्म का निर्देशन साईं कबीर श्रीवास्तव द्वारा किया गया है और इसमें मोस्ट टैलेंटेड एक्टर नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी हैं। साथ ही अवनीत कौर इस मूवी से बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं। मुझे उम्मीद है कि दर्शक इस फिल्म को अपना प्यार देंगे।'

कंगना ने ओटीटी को बेच दी फिल्म

इस फिल्म का प्री-प्रोडक्शन और पोस्ट प्रोडक्शन काम बहुत पहले ही पूरा हो चुका है। बहुत दिनों से इस मूवी की चर्चा थी। आखिरकार इसकी रिलीज डेट बता दी गई है। पहले तो यही कयास लगाए जा रहे थे कि कंगना अपनी इस फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज करेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। देखा जाए तो जहां कंगना का फिल्मों के हिट होने में गणित खराब रहा है। वहीं, नावाजुद्दीन का भी कुछ ऐसा ही हाल हुआ है। उनकी हाल ही में रिलीज हुई 'जोगीरा सारा रारा रा' भी फ्लॉप हो गई थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.