कंगना रनौत का 'चंद्रमुखी 2' से फर्स्ट लुक रिवील, गणेश चतुर्थी के मौके पर रिलीज होगी फिल्म

Updated on 05-08-2023 03:21 PM
कंगना रनौत एक बार फिर चर्चा में हैं। वजह है उनकी अपकमिंग मूवी 'चंद्रमुखी 2', जिसका फर्स्ट लुक रिवील कर दिया गया है। उन्हें इस लुक में देख फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ गई है। इसी के साथ मेकर्स ने ये भी जानकारी दी है कि फिल्म इसी साल सितंबर महीने में गणेश चतुर्थी के मौके पर रिलीज हो रही है। ये साउथ फिल्म की ब्लॉकबस्टर मूवी का सीक्वल है।


Kangana Ranaut ने इंस्टाग्राम पर 'चंद्रमुखी 2' से अपना फर्स्ट लुक शेयर किया। इसके कैप्शन में लिखा गया है, 'द ब्यूटी एंड द पोज। इसने बिना किसी कोशिश के ध्यान खींच लिया है। चंद्रमुखी 2 से कंगना रनौत का पहला लुक। गणेश चतुर्थी के मौके पर हिंदी तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ भाषा में रिलीज।'

साल 2005 में रिलीज हुई थी फिल्म

'चंद्रमुखी 2' साल 2005 की ब्लॉकबस्टर फिल्म का सीक्वल है। प्रीक्वल में रजनीकांत को डॉ. सरवनन और वेट्टैयान राजा के रूप में दिखाया गया था, जिसमें ज्योतिका मेन लीड 'चंद्रमुखी' के किरदार में थीं। सीक्वल में रागवा लॉरेंस, वेट्टैयान राजा के रूप में रजनीकांत की जगह लेंगे और कंगना चंद्रमुखी के किरदार को निभाएंगी और ज्योतिका की जगह लेंगी।

अक्षय-विद्या की 'भूल भुलैया'

यह तमिल फिल्म मलयालम सुपरहिट 'मणिचित्राथाझु' (1993) की रीमेक थी। मलयालम फिल्म को अक्षय कुमार और विद्या बालन के साथ हिंदी में भी बनाया गया था, जिसका नाम 'भूल भुलैया' (2007) था। पी वासु के डायरेक्शन में बनी 'चंद्रमुखी 2' में वडिवेलु और अन्य कलाकार भी हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.