कंगना रनौत की 'तेजस' की लुटिया डूबी, विक्रांत मैसी की '12वीं फेल' पर बरस रहा दर्शकों का प्यार

Updated on 10-11-2023 03:31 PM

सलमान खान की 'टाइगर 3' से ठीक पहले की दहाड़ तेज गूंजनी शुरू हो चुकी है और जमकर एडवांस बुकिंग कर रही है। वहीं इस वक्त सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्में अपने आखिरी सांसें गिनती दिख रही हैं। रविवार यानी दिवाली के बाद से किसी भी दूसरी फिल्म के लिए बॉक्स ऑफिस पर कमाई कर पाना इतना आसान न होगा। आइए जानते हैं कि इस वक्त कंगना रनौत की 'तेजस', विक्रांत मैसी की '12वीं फेल' और विजय थलापति की 'लियो' का क्या हाल है।

 
 
पिछले कुछ दिनों से सिनेमाघरों में कमाई कर रही फिल्मों के लिए महज दो दिन का वक्त और है। शुक्रवार और शनिवार के बाद 'टाइगर 3' के अलावा किसी भी फिल्म के लिए बॉक्स ऑफिस पर कमाई कर पाना काफी मुश्किल साबित हो सकता है। जहां कंगना रनौत की फिल्म 'तेजस' की लुटिया डूबी हुई है, वहीं '12वीं फेल' इससे कम बजट में बनी फिल्म है लेकिन अच्छा परफॉर्म कर चुकी है।
 
 

कंगना रनौत फिल्म 'तेजस' की लुटिया डूब चुकी है

sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, कंगना रनौत फिल्म 'तेजस' को रिलीज हुए 14 दिन हो चुके हैं। इस फिल्म ने 14वें दिन गुरुवार को भी उतनी ही कमाई की है जितनी पिछले कुछ दिनों से कर रही है। यानी 14वें दिन भी इसने 6 लाख रुपये की कमाई की है। इस तरह कुल मिलाकर फिल्म ने 6.8 करोड़ रुपये की कमाई की है, जबकि ये तकरीबन 40 करोड़ के बजट में बनी फिल्म है। इस तरह कंगना की ये फिल्म भी उनकी डिजास्टर फिल्मों की कैटिगरी में शामिल हो चुकी है।
 

विधु विनोद चोपड़ा निर्देशित फिल्म '12वीं फेल' मचा रही धमाल

अब अगर बात करें विधु विनोद चोपड़ा निर्देशित फिल्म '12वीं फेल' की तो इस फिल्म ने शुरू से ही अपनी पकड़ बॉक्स ऑफिस पर मजबूत रखी है। विक्रांत मैसी की '12वीं फेल' भी 'तेजस' के साथ ही रिलीज हुई थी लेकिन इस फिल्म ने कंगना की फिल्म से कहीं ज्यादा और शानदार कमाई की है। 14वें दिन गुरुवार को फिल्म ने 1.45 करोड़ रुपये की कमाई की और अब तक देश भर में 27.19 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है।
 

विजय थलापति की फिल्म 'लियो' भी खूब दिखा रही कमाल

इन सबके अलावा साउथ के सुपरस्टार विजय थलापति की फिल्म 'लियो' भी इस वक्त सिनेमाघरों में कमाई की दावेदार है। इस फिल्म को रिलीज हुए 22 दिन हो चुके हैं। गुरुवार को इस फिल्म ने 1.55 करोड़ रुपये की तमाई की है और कुल मिलाकर इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 335.20 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है।
 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
हुमा कुरैशी और मृणाल ठाकुर की सोशल-थ्र‍िलर फिल्‍म 'पूजा मेरी जान' आख‍िरकार OTT पर रिलीज होने वाली है। डायरेक्टर नवजोत गुलाटी की यह फिल्म चार साल से अटकी हुई थी।…
 20 September 2026
साल 2024 में रिलीज विजय सेतुपति की 'महाराजा' आपको याद होगी। मूल रूप से तमिल में बनी यह नियो-नॉयर एक्शन थ्रिलर फिल्म, जहां बॉक्‍स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी, वहीं…
 20 September 2026
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति 18' में एक मजेदार स्‍पेशल एपिसोड में कॉमेडियन गौरव गुप्‍ता, वरुण ग्रोवर और गौरव कपूर हॉट सीट पर पहुंचे…
 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
Advt.