बस्तर जिले में कांजी हाउस गौ वंशों के असामयिक मौत का अड्डा बना – विहिप-बजरंगदल

Updated on 11-09-2022 05:27 PM

विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल को मिली शिकायत के बाद ग्राम पंचायत तूरेनार मे कांजी हाउस पहुंचकर प्रतिनिधियों ने देखा कि कांजी हाउस में गौ वंश को एक बाउंड्री नुमा जगह में कीचड़ व घुटनों तक पानी भरे स्थान में रखा गया था। बीते कई दिनों से बारिश में भीगते गोवंश वही पड़े रहे, जिसमें भूख-प्यास से तड़प रहे मवेशी एक छोटा बछड़ा भी था, जो कि घायल अवस्था में था, इलाज व चारे अभाव देखा गया। बजरंग दल के प्रतिनिधियों पहल के बाद कांजी हाउस ठेकेदार व सरपंच पहुंचे जिसके इसके पश्चात गोवंश को सूखे स्थान पर लाकर चारे के रूप में पैरा और पानी दिया गया। घायल बछड़े को कांजी हाउस से लगे पशु चिकित्सक आफिस के कर्मचारी द्वारा प्राथमिक उपचार करवाया गया।

विहिप-बजरंगदल प्रतिनिधियों ने कांजी हाउस की में रखे गये गौ वंशों की दयनीय स्थिति को देखते हुए उन्होने कहा कि बस्तर जिले में कांजी हाउस गौ वंशों के असामयिक मौत का अड्डा बनकर रह गया है। यहां भूख-प्यास से गौ वंशों के मौत होने पर बिना चिकित्सक मुलाहिजा के ही अपने किये कुकृत्यो को छिपाने के लिए गौ वंशों को दफनाया जा रहा है।

सरपंच तुरेनार सम्पत ने बताया कि कांजी हाउस के नव निर्माण के लिए प्रशासन को बताया गया है, लेकिन प्रशासन ध्यान नही दे रहा है, वहीं एक स्थानीय निवासी ने बताया कि पशु चिकित्सक गांव में पशुओं के इलाज करने के एवज में पैसों की डिमांड करते हैं। परपा कांजी सहित गोठान मे भी भारी अनियमिता देखी गई। जहां पीने को गंदा पानी व पानी पीने के लिए जो स्थान निर्धारित है, वह काई युक्त पाया गया, चारा नही मिला भूख से पीड़ित गौ वंश झिल्ली खाकर भूख मिटा रहे थे। इसके अलावा राजनगर कांजी हाउस मे भी इसी प्रकार अव्यवस्था पाई गई, जिसमे पशुओ को केवल पानी पिला कर रखा गया है, दाने की व्यवस्था नही की गई है।

बजरंग दल विभाग सन्योजक कमलेश विश्वकर्मा ने कहा कि कांग्रेस सरकार की गौठान योजना गोवंश व पशुपालकों को लाभ देने के लिए बनाया गया था। किंतु यह योजना पूर्णत: असफल होता दिख रहा है। गोवंश आज भी सड़कों में विचरण कर रहे, आखिर कब इन्हें सुरक्षित रूप से गोठान मे रखा जाएगा। विश्व हिंदू परिषद जिला प्रचार प्रसार प्रमुख रोहन कुमार ने कहा कांजी हाउस में हो रहे पशु अत्याचार पर हम सनातनियों को भरोसा दिलाते हुए कांजी, गोठान सुधारकर जिला प्रशासन पशु क्रूरता अधिनियम के तहत दोषियो पर कार्यवाही करें। कांजी हाउस के निरिक्षण के दौरान विहिप जिला प्रचार प्रसार प्रमुख रोहन कुमार, नगर सह मंत्री नितेश सेठीया, नगर सह संयोजक भवानी सिंह चौहान, नगर छात्र प्रमुख देव यादव, मुन्ना बजरंगी मौजूद थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
छत्तीसगढ़ के जीएसटी विभाग में सीमित भर्ती परीक्षा के जरिए टैक्स इंस्पेक्टर बने 42 कर्मचारियों की नियुक्ति रद्द कर दी गई है। 2021 और 2022 में हुई परीक्षा के माध्यम…
 17 September 2026
राज्य सरकार के लिखित आदेश के बावजूद दूसरे-तीसरे वर्ष और तीसरे-पांचवें सेमेस्टर में प्रवेश नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए एनएसयूआई कार्यकर्ताओं और छात्रों ने बुधवार को पं. रविशंकर शुक्ल…
 17 September 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक पद पर 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भाजपा का महीनेभर का ‘सेवा संकल्प अभियान’ गुरुवार से शुरू होगा। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर…
 17 September 2026
सीजीपीएससी पर्चा लीक मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 2021 के साथ अब 2020 में हुई परीक्षा की भी जांच शुरू कर दी है। ईडी की ओर से जारी बयान…
 17 September 2026
छत्तीसगढ़ में फिलहाल बारिश कमजोर है। पिछले 24 घंटे में ज्यादातर जिले सूखे रहे, जबकि कुछ जगहों पर हल्की बारिश हुई। सरायपाली और कटेकल्याण में 10-10 मिमी बारिश दर्ज की…
 17 September 2026
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में युवक ने खुद को बीट्स पिलानी से B.Tech और जयपुर की कंपनी में 48 लाख रुपए सालाना सैलरी पर काम करने वाला बताकर युवती से शादी…
 17 September 2026
रायपुर में गणेश उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। शहर में अलग-अलग थीम पर गणेश पंडाल और अनोखी मूर्तियां आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। कहीं 20 फीट लंबे…
 17 September 2026
2013 में झीरम घाटी में कांग्रेस नेताओं समेत 29 लोगों की हत्या के मामले में जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 दोषियों को फांसी की सजा सुनाई है। इनमें 2 महिला…
 16 September 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
Advt.