कपिल शर्मा ने तोड़ी चुप्पी, बताया सुनील ग्रोवर से लेकर अली असगर संग 'दुश्मनी' का पूरा सच

Updated on 17-03-2023 09:08 PM
फेमस कॉमेडियन कपिल शर्मा इन दिनों अपनी मूवी 'ज्विगाटो' के कारण चर्चा में हैं। ये फिल्म 17 मार्च को थिएटर में रिलीज हो गई है। इससे पहले कपिल ने फिल्म का जोरशोर से प्रमोशन किया। इस दौरान कपिल ने कृष्णा अभिषेक, भारती सिंह और अली असगर संग अनबन की खबरों को लेकर सफाई भी दी है। बता दें कि सुनील ग्रोवर और उपासना सिंह भी कपिल का शो छोड़ चुके हैं।

शो छोड़ने वाले कलाकारों से नहीं है दुश्मनी!

Kapil Sharma ने एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में क्लियर किया कि 'द कपिल शर्मा शो (TKSS) छोड़ने वाले कलाकारों और उनके बीच कोई दुश्मनी नहीं है। शो छोड़ने वाले कई फेमस नामों में कृष्णा अभिषेक, भारती सिंह, सुनील ग्रोवर, अली असगर, उपासना सिंह शामिल हैं।

कपिल ने माना- पहले बहुत गुस्सैल था

कपिल ने कहा कि वो कभी भी इनसिक्योर नहीं रहे हैं और उन्हें हमेशा उनका साथ मिला है, जिनका काम उन्हें पसंद आया है। उन्होंने माना कि वो पहले बहुत गुस्सैल थे, लेकिन उन्होंने अब इस पर काम किया है। उन्होंने यह भी शेयर किया कि उनका प्यार और गुस्सा उस जगह से आता है, जहां उनका पालन-पोषण हुआ था।

क्यों चले गए कपिल के को-स्टार्स

जब कपिल से पूछा गया कि उनके को-स्टार्स क्यों चले गए तो उन्होंने कहा, 'इनसे पूछिए ये क्यों नहीं रुके, मैं तो अपनी ही जगह पर हूं। मैंने सुनील (ग्रोवर) के साथ लड़ाई की, ठीक है। भारती सिंह अगर आप इंस्टाग्राम पर देखते हैं तो हम साथ में बैठते हैं। भारती ने अपना प्रोडक्शन हाउस शुरू किया है। वो अपना काम खुद कर रही हैं और बहुत बिजी हैं। ऐसा नहीं है कि जो चले गए हैं, वे मुझसे लड़े हैं। उपासना सिंह फिल्मों में बहुत अच्छा काम कर रही हैं। हमने बात की अभी कुछ दिन पहले। कृष्णा एक अच्छा दोस्त है। इसलिए सुनील को छोड़कर आप सभी को एक ही श्रेणी में नहीं रख सकते।'

कपिल ने दी ये सफाई

कपिल ने ये भी शेयर किया कि वो अब निर्माता नहीं हैं, इसलिए अगर कोई कॉन्ट्रैक्ट इश्यू के कारण छोड़ता है तो इसमें उनकी कोई भूमिका नहीं है और कलाकारों को उनकी फीस कम करने के लिए मजबूर नहीं कर सकते हैं। उन्होंने कहा, 'मुझे कभी नहीं लगता कि मेरे बराबर आके खड़ा है कोई। मुझे इस बारे में कभी तनाव नहीं हुआ। जब आप एक शो का निर्माण करते हैं, तो आपको 10 चीजों पर ध्यान देना होता है। लेकिन अब मैं इससे मुक्त हूं, मैं डॉन हूं। प्रोड्यूस नहीं कर रहा हूं। चैनल के साथ मेरा सीधा कॉन्ट्रैक्ट है। और वे इसे करते हैं। अगर चैनल के साथ किसी की बैठती है तो ठीक है। मैं कृष्णा से प्यार करता हूं, लेकिन मुझे नहीं पता कि उनके कॉन्ट्रैक्ट में क्या दिक्कत थी। मैं नहीं पूछ सकता, क्योंकि मैं नहीं कह सकता कि अपनी फीस कम करो। मेरा मतलब नहीं बनता ना।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.