'कभी खुशी कभी गम' में काजोल नहीं ऐश्वर्या राय को लेना चाहते थे करण जौहर, बताया क्यों बदला फैसला

Updated on 02-06-2023 10:10 PM
फिल्ममेकर करण जौहर की ख्वाहिश थी कि उन्हें अपने करियर में एक बार ऐश्वर्या राय के साथ काम करने का मौका मिले। लेकिन जब भी ऐसा मौका आया, करण जौहर के हाथ से फिसल गया। कई साल बाद भी दोनों किसी फिल्म में साथ काम नहीं कर सके। फिर 2016 में करण जौहर ने आखिरकार अपनी फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' में ऐश्वर्या के साथ काम किया। करण जौहर 'कभी खुशी कभी गम' में भी ऐश्वर्या को ही साइन करना चाहते थे। फिल्म की कहानी के वक्त से ही उनके दिमाग में ऐश्वर्या का नाम था। लेकिन फिर कुछ ऐसा हुआ कि काजोल फिल्म का हिस्सा बन गईं।

Karan Johar को लगा कि Kajol शायद 'कभी खुशी कभी गम' न करें, इसलिए उन्होंने पहले ही Aishwarya Rai Bachchan को फिल्म में लेने का मन बना लिया था। पर पासा पलट गया और ऐश्वर्या की जगह Kabhi Khushi Kabhie Gham में शाहरुख के ऑपोजिट काजोल फाइनल हो गईं।

'मुझे लगा काजोल की शादी हो चुकी है तो मना कर देंगी'

इस बारे में करण जौहर ने कोमल नाहटा के शो में कहा था, 'मैं जब 'कभी खुशी कभी गम' की कास्टिंग कर रहा था, तो मुझे लगा कि काजोल इस फिल्म का हिस्सा नहीं होंगी, क्योंकि काजोल की शादी हो चुकी थी। मुझे लगा कि वह शायद अपनी फैमिली स्टार्ट करें। इसलिए मैंने ऐश्वर्या को फिल्म के लिए अप्रोच किया था। उस दिन दोपहर को 3 बजे मैं काजोल के स्टूडियो गया। मैंने सोचा कि वह फिल्म के लिए मना कर देंगी। हम कुछ आंसू बहाएंगे और फिर मैं वहां से आ जाऊंगा। वास्तव में मुझे बुरा लग रहा था क्योंकि मैंने काजोल के साथ काम किया हुआ है।'

'काजोल तैयार हो गईं तो ऐश्वर्या के पास नहीं गया'

करण जौहर ने आगे कहा था, 'लेकिन पता नहीं क्या हुआ कि काजोल अचानक से इस फिल्म (कभी खुशी कभी गम) को करने के लिए तैयार हो गईं। इसलिए मैं ऐश्वर्या से मिलने नहीं गया। लेकिन हां, उस फिल्म के लिए ऐश्वर्या मेरी पसंद थीं। उसके बाद तो फिर ऐश्वर्या के साथ काम करने के मौके हाथ से निकलते ही चले गए।'

ऐश्वर्या का दावा, करण उनके पास गए थे

हालांकि इस बारे में ऐश्वर्या राय ने बाद में 'डीएनए' को दिए इंटरव्यू में कहा था कि करण जौहर उनके पास 'कभी खुशी कभी गम' की स्क्रिप्ट लेकर गए थे। बाद में स्क्रिप्ट और कैरेक्टर बदल दिया गया था। ऐश्वर्या ने कहा था कि फिल्म की कहानी उन्हें सुनाई गई थी और इसलिए जब उन्होंने स्क्रीन पर फिल्म देखी तो पाया कि कैरेक्टर बदल दिया गया है।
'कभी खुशी कभी गम' में अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, शाहरुख खान, करीना कपूर, फरीदा जलाल और ऋतिक रोशन नजर आए थे। फिल्म रिलीज होने पर सुपरहिट रही थी और बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.