शादी के 2 साल बाद ही करण वीर मेहरा और निधि सेठ का हुआ तलाक, 5 साल पहले एक्टर का पहली पत्नी से टूटा था रिश्ता

Updated on 24-10-2023 02:53 PM
इन दिनों किसी रिश्ते का लंबा चल पाना बहुत बड़ी बात होती है। क्योंकि हर कोई चंद समय में ही अलग होने का मन बना लेता है। कुछ ऐसा ही टीवी के दो जाने-माने चेहरों के साथ हुआ। एक्टर करण वीर मेहरा और निधि का तलाक हो गया। इनकी शादी जनवरी, 2021 में हुई थी। मगर कुछ महीने में ही इनकी शादी में खटास आने लगी थी। और अब इन्होंने अलग होने का फैसला किया। जहां करण मुंबई में टीवी शो 'बातें कुछ अनकही सी' की शूटिंग में बिजी हैं। वहीं, एकट्रेस अपनी फैमिली के पास रहने के लिए बेंगलुरू चली गई हैं।

'ईटाइम्स' की रिपोर्ट के मुताबिक, निधि ने तलाक वाली खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया, 'हां हमारा तीन महीने पहले ही तलाक हो गया था। हम सालभर पहले ही अलग हो गए थे। मेरा मानना है कि किसी रिश्ते में आए दिन लड़ाई-झगड़े होना, बर्दाश्त के बाहर होता है। और ऐसे में कभी साथ नहीं रहा जा सकता। मानसिक शांति और एक-दूसरे के प्रति इज्जत, ईमानदारी और आर्थिक रूप से सक्षम होना एक शादी में जरूरी है।' वैसे करण वीर मेहरा की ये दूसरी शादी थी। पहली शादी उन्होंने अपनी बचपन की दोस्त देविका से 2009 में की थी और इनका 2018 में तलाक हो गया था।

निधि ने बताया तलाक का कारण

निधि ने आगे बताया, 'किसी रिश्ते में आने से पहले कई सारी चीजों के बारे में गहराई से सोचना चाहिए। दुख की बात है कि आज भी लोगों को कुछ बर्ताव और इंसानों के बारे में उस तरह से जानकारी नहीं है, जिससे रिश्ते बर्बाद हो जाते हैं।' बता दें कि निधि ने 'मेरे डैड की दुल्हन', 'किस्मत का खेल' और 'श्रीमद भागवत महापुराण' में काम किया है। वह अभी अपने परिवार के साथ बेंगलुरू में इंजॉय कर रही हैं।

एक्टिंग से ब्रेक लेकर निधि कर रहीं ये काम

निधि ने बताया, 'मुंबई हमेशा से ही मेरे दिल के करीब रहेगा। मुझे एक्टिंग का बेहद शौक है और ये मेरी लाइफ का हमेशा एक हिस्सा रहेगा। लेकिन फिलहाल मैं अभी अपना ब्रेक टाइम इंजॉय कर रही हूं। और अपने इंटीरियर डिजाइनिंग करियर पर फोकस कर रही हूं। मुझे बेंगलुरू का मौसम, खान-पान, कल्चर, सब पसंद है। जब कभी भी मुझे एक्टिंग का मौका मिलेगा, मैं मुंबई आऊंगी।'

निधि और करण वीर की मुलाकात

अप्रैल, 2023 में ही दोनों के बीच आई दरार के बारे में कई रिपोर्ट्स आई थीं। 'ईटाइम्स' के मुताबिक, दोनों तभी से साथ नहीं रह रहे थे। एक्ट्रेस ने तो करण की सारी फोटोज भी सोशल मीडिया से डिलीट कर दी थीं। लेकिन करण और निधि ने कुछ बताया नहीं था। फैन्स को उम्मीद थी कि वो साथ आ जाएंगे। इनकी पहली मुलाकात 2008 में एक विज्ञापन के दौरान हुई थी। फिर तीन साल रहले ये एक दूसरे प्रोजेक्ट की शूटिंग के वक्त मिले थे। और तभी इनकी दोस्ती हुई और फिर प्यार हुआ और दोनों ने शादी कर ली।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
हुमा कुरैशी और मृणाल ठाकुर की सोशल-थ्र‍िलर फिल्‍म 'पूजा मेरी जान' आख‍िरकार OTT पर रिलीज होने वाली है। डायरेक्टर नवजोत गुलाटी की यह फिल्म चार साल से अटकी हुई थी।…
 20 September 2026
साल 2024 में रिलीज विजय सेतुपति की 'महाराजा' आपको याद होगी। मूल रूप से तमिल में बनी यह नियो-नॉयर एक्शन थ्रिलर फिल्म, जहां बॉक्‍स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी, वहीं…
 20 September 2026
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति 18' में एक मजेदार स्‍पेशल एपिसोड में कॉमेडियन गौरव गुप्‍ता, वरुण ग्रोवर और गौरव कपूर हॉट सीट पर पहुंचे…
 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
Advt.