करण वाही ने जेनिफर विंगेट संग शादी की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, इंटरनेट पर हंगामे के बीच कहे दो शब्द
Updated on
28-01-2026 03:06 PM
करण वाही और जेनिफर विंगेट की दोस्ती काफी समय से सुर्खियों में रही है। ऐसे में बुधवार को अचानक सोशल मीडिया पर यह खबर आग की तरह फैली की दोनों शादी कर रहे हैं। टीवी की दुनिया के दो सबसे दुलारे सितारों के फैंस इस खबर को लेकर सबसे ज्यादा उत्साहित दिखे। इंटरनेट पर बधाइयों का दौर शुरू हो गया। लेकिन इन खबरों पर अब करण वाही ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने सीधे शब्दों में बिना लाग-लपेट इसे 'फेक न्यूज' बताया है।
करण वाही ने उम्र में खुद से एक साल बड़ी जेनिफर विंगेट को हमेशा अपना दोस्त कहा है। इस बार भी ऐसा ही हुआ। 39 साल के एक्टर ने 'हिंदुस्तान टाइम्स' से बातचीत में सीधा जवाब देते हुए कहा, 'ये फेक न्यूज है।' जाहिर अब उनके इस जवाब के बाद शादी की अटकलों पर विराम लग जाएगा।
'दिल मिल गए' से समय से फैंस को पसंद है करण और जेनिफर की जोड़ी
जेनिफर विंगेट और करण वाही टीवी इंडस्ट्री में शुरुआती दिनों से ही गहरे दोस्त हैं। उन्होंने 'दिल मिल गए' में साथ काम किया था। इस शो में जेनिफर ने डॉ. रिद्धिमा गुप्ता का किरदार निभाया था, जबकि करण वाही डॉ. सिद्धांत मोदी के रूप में दिखे थे। करीब 14 साल बाद, यह जोड़ी 2024 में वेब सीरीज ''रायसिंघानी वर्सेस रायसिंघानी' में भी एक-दूसरे के साथ स्क्रीन पर नजर आई।
बीते दिनों करण और जेनिफर के डेटिंग की भी उड़ी थी अफवाह
करण और जेनिफर की ऑनस्क्रीन और ऑफस्क्रीन केमिस्ट्री को फैंस ने हमेशा पसंद किया है। यही कारण है कि जब शादी अफवाह उड़ी तो शुभकामनाओं का दौर शुरू हो गया। वैसे, बीते दिनों उनके डेटिंग की अफवाहें भी खूब उड़ी थीं।
उदिति से ब्रेकअप के बाद सिंगल हैं करण वाही, जेनिफर विंगेट तलाकशुदा
जहां तक पर्सनल लाइफ की बात है तो करण वाही बीते कुछ समय से सिंगल हैं। वह कभी उदिति सिंह को डेट करते थे। जबकि जेनिफर विंगेट तलाकशुदा हैं। उन्होंने 2012 में करण सिंह ग्रोवर से शादी की थी, जो दो साल बाद नवंबर 2014 में टूट गई।
परिणीति चोपड़ा संग वेब सीरीज में दिखेंगी जेनिफर विंगेट
वर्कफ्रंट की बात करें तो जेनिफर विंगेट जल्द ही रेंसिल डी'सिल्वा के डायरेक्शन में बनी नेटफ्लिक्स की एक वेब सीरीज में नजर आएंगी। अभी इसका टाइटल तय नहीं हुआ है। इस सीरीज से परिणीति चोपड़ा की वेब सीरीज की दुनिया में डेब्यू कर रही हैं। इसमें ताहिर राज भसीन और सुमीत व्यास भी हैं।
करण वाही जल्द ही सुरभि ज्योति संग शो में आएंगे नजर
करण वाही आगे सुरभि ज्योति के साथ 'सेवन एंड ए हाफ डेट्स' नाम के शो में नजर आएंगे। उन्हें इससे पहले वेब सीरीज 'कपल गोल्स सीजन 5' में एक्टर शिवांगी जोशी के साथ देखा गया था।
गोविंदा और सुनीता आहूजा पिछले काफी समय से अपने शादीशुदा लाइफ में उठापटक की वजह से खबरों में रहे हैं। हालांकि, सुनीता आहूजा ने पिछले साल गणपति पर इन खबरों…
हफ्तों के बढ़ते इंतजार के बाद, आमिर खान प्रोडक्शंस ने आखिरकार फिल्म 'एक दिन' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जिसमें साई पल्लवी और जुनैद खान लीड रोल में नजर…
अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'भूत बंगला' के प्रमोशन में जी जान लगाकर जुटे नजर आ रहे हैं। जल्द ही उनकी ये हॉरर कॉमेडी फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक…
आलिया भट्ट, शर्वरी वाघ, अनिल कपूर और बॉबी देओल स्टारर YRF स्पाई यूनिवर्स की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'अल्फा' की रिलीज डेट सामने आ गई है। ये मूवी 10 जुलाई 2026…