करिश्मा और रवीना ने सेट पर एक-दूसरे के नोंच लिए थे बाल, इन 5 कारणों से आज भी रहती हैं एक-दूजे से जुदा-जुदा

Updated on 26-10-2023 02:36 PM
नब्बे के दशक में हीरोइनों के बीच अकसर ही लड़ाई-झगड़ों की खूब खबरें आती थीं। चाहे माधुरी दीक्षित-श्रीदेवी हों या फिर करिश्मा कपूर, पूजा भट्ट या रवीना टंडन। इन हीरोइनों की रायवलरी की खबरें इंडस्ट्री में खूब आम थीं। करिश्मा और रवीना के झगड़े के बारे में तो एक बार फराह खान ने भी बताया था। फराह के मुताबिक, रवीना और करिश्मा ने एक-दूसरे के बाल नोंच डाले थे। आखिर रवीना टंडन और करिश्मा कपूर के बीच इतनी तगड़ी रायवलरी क्यों थी? रवीना खुद भी एक इंटरव्यू में कह चुकी हैं कि करिश्मा न तो कभी उनकी दोस्त थीं, और न ही अब हैं। यहां तक कि 'अंदाज अपना अपना' के सेट पर भी दोनों के बीच खूब मतभेद रहते थे।

'थ्रोबैक थर्सडे' सीरीज में Raveena Tandon और Karisma Kapoor के इसी 'खट्टे मीठे' रिश्ते और आपसी टकराव की बारे में बता रहे हैं। इतने साल तक एक ही फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा होने के बावजूद रवीना टंडन और करिश्मा कपूर के बीच दोस्ती नहीं है।

आतिश के सेट पर एक-दूसरे के बाल नोंचे

रवीना और करिश्मा की रायवलरी की शुरुआत फिल्म 'आतिश' के सेट से हुई थी। इस फिल्म के शूट के दौरान रवीना और करिश्मा के बीच ऐसा बवाल हुआ था, जिससे पूरी फिल्म इंडस्ट्री में सनसनी फैल गई थी। फराह खान, रवीना और करिश्मा के झगड़े की गवाह थीं। उन्होंने 2007 में 'कॉफी विद करण' में रवीना टंडन और करिश्मा कपूर के झगड़े के बारे में बताया था। फराह के मुताबिक, रवीना और करिश्मा के बीच बहुत ही गंदी लड़ाई हुई थी। ऐसी लड़ाई जो उन्होंने अपनी जिंदगी में कभी नहीं देखी। रवीना और करिश्मा एक-दूसरे के बाल नोंच रही थीं। दोनों एक-दूसरे को विग से मार रही थीं। फराह फिल्म में रवीना और करिश्मा के साथ एक गाना कर रही थीं।

'अंदाज अपना अपना' के सेट पर झगड़ा, बोलचाल बंद

'आतिश' साल 17 जून 1994 में रिलीज हुई थी। उसी साल नवंबर में फिल्म 'अंदाज अपना अपना' रिलीज हुई। फिल्म में करिश्मा कपूर और रवीना थीं। उनके बीच का झगड़ा 'अंदाज अपना अपना' के सेट पर भी पहुंच गया था। रवीना ने खुद इस बारे में बताया था। रवीना ने कहा था कि सेट पर सलमान खान और आमिर के साथ-साथ डायरेक्टर राजकुमार संतोषी उनके झगड़े से परेशान हो गए थे। क्लाइमैक्स सीन में करिश्मा और रवीना को जब एक पिलर से बांधा जाता है, तो राजकुमार संतोषी ने दोनों एक्ट्रेसेस से कहा था कि जब तक तुम दोनों एक-दूसरे बात नहीं करोगी, तुम्हें नहीं खोलेंगे।

करिश्मा से दोस्ती पर यह बोली थीं रवीना

रवीना टंडन की बॉलीवुड में सिर्फ जूही चावला, काजोल, रानी मुखर्जी, श्रीदेवी, शिल्पा शेट्टी, माधुरी दीक्षित, नीलम और मनीषा कोइराला के साथ दोस्ती रही है। खुद रवीना ने एक इंटरव्यू में इनके नाम बताए थे। वहीं करिश्मा के साथ दोस्ती के सवाल पर एक्ट्रेस ने कहा था कि वो दोनों सिर्फ सोशली मिलती हैं, बाकी वह उनकी दोस्त नहीं हैं क्योंकि करिश्मा का अपना एक फिकस्ड सर्कल है।

अजय देवगन संग रिश्ते के कारण अनबन!

रवीना टंडन और करिश्मा के बीच रायवलरी की एक वजह फिल्मों से रिप्लेसमेंट और अजय देवगन भी रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रवीना टंडन कभी अजय देवगन को डेट करती थीं। दोनों के अफेयर के खूब चर्चे थे। लेकिन रवीना से ब्रेकअप हो जाने के बाद अजय देवगन, करिश्मा को डेट करने लगे। इस बारे में रवीना ने 1997 में 'रेडिफ' को दिए इंटरव्यू में करिश्मा का नाम लिए बिना कहा था कि वह नाम नहीं बताएंगी, लेकिन एक इनसिक्योर हीरोइन ने उन्हें चार फिल्मों से निकलवा दिया था। एक फिल्म वह उस हीरोइन के साथ करने वाली थीं। चूंकि वह हीरोइन, फिल्म के प्रोड्यूसर और हीरो के करीब थी, इसलिए उन्हें यानी रवीना को निकलवा दिया।

'करिश्मा और मैं बेस्ट फ्रेंड नहीं'

इसी इंटरव्यू में जब रवीना से करिश्मा संग कैटफाइट को लेकर सवाल किया गया था, और पूछा गया था कि एक पार्टी में करिश्मा ने रवीना के साथ पोज देने से मना कर दिया था, तो एक्ट्रेस ने कहा था, 'अगर आज मैं करिश्मा कपूर के साथ फोटो खिंचवाऊं तो सुपरस्टार नहीं बन जाऊंगी। वो किसी भी रूप में मेरी जिंदगी का हिस्सा नहीं हैं। मैं प्रोफेशनल हूं और इन चीजों से फर्क नहीं पड़ता। जरूरत पड़ी तो मैं झाडू़ के साथ भी फोटो खिंचवा सकती हूं। करिश्मा और मैं बेस्ट फ्रेंड नहीं हैं।'


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 June 2026
साल 2015 में रिलीज 'बाहुबली' और फिर 2017 में आए इसके सीक्‍वल 'बाहुबली 2: द कन्‍क्‍लूजन' ने भारतीय सिनेमा की दिशा और दशा दोनों बदलकर रख दी थी। एसएस राजामौली…
 26 June 2026
अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं। फिल्म रिलीज के पहले ही दिन सिनेमा देखकर निकल रहे लोगों मे इस एक्शन,…
 26 June 2026
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, कान लायंस में बोलते हुए प्रियंका चोपड़ा ने इस गहरी सोच को चुनौती दी कि खाना बनाना, सफाई करना और घर के दैनिक कार्यों…
 26 June 2026
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में बबीता जी का किरदार निभाने वाली मुनमुन दत्ता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी जिंदगी की खूबसूरत झलकियां फैंस के…
 26 June 2026
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को जन्‍मदिन की बधाई देना, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारी पड़ रहा है। शुक्रवार, 26 जून को श‍िक्षा मंत्री के बर्थडे पर प्रधानमंत्री ने सुबह-सुबह…
 24 June 2026
दूसरे पद्म अवॉर्ड्स सम्मान समारोह में, भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सिनेमा, संगीत, जनसेवा और कला जैसे क्षेत्रों में योगदान के लिए कई जानी-मानी हस्तियों को सम्मानित कर रही हैं।…
 24 June 2026
बॉलीवुड की उम्दा कलाकारों में से एक रहीं नफीसा अली कैंसर के इलाज के दौरान एक नई जिंदगी को खुलकर जी रही हैं। इस बीमारी से लड़ने के बाद खुद…
 24 June 2026
'पंचायत' सीरीज की पूरी कास्ट को अब पूरा देश जानता है, लेकिन किसी ने नहीं सोचा होगा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कास्ट के कई फेमस चेहरों को पहचानते हैं।…
 24 June 2026
बेंगलुरु की एक अदालत ने साउथ सिनेमा के नामी एक्टर प्रकाश राज के खिलाफ गैर-जमानती वारंट फिर से जारी किया है। यह कदम कर्नाटक समेत तीन राज्यों की चार अलग-अलग…
Advt.