लिव-इन पार्टनर की हत्या की तो करिश्मा ने किया सुसाइड:नागौर में परिवार वालों ने 13 दिन पहले मारा था, प्रेमी के घर ही फंदा लगाया

Updated on 26-06-2025 01:17 PM

नागौर के सहदेव हत्याकांड में नया मोड़ आ गया है। उसकी लिव-इन पार्टनर करिश्मा चौधरी ने आज सुबह सहदेव के घर में ही सुसाइड कर लिया।

परिवार को करिश्मा अपने कमरे में फंदे से झूलती हुई मिली। आरोप है कि 13 दिन पहले करिश्मा के परिवार ने अजमेर में सहदेव की हत्या कर दी थी।

ऑनर किलिंग के बाद करिश्मा ने  बताया था कि उसे और सहदेव को धमकियां मिलती थीं। करिश्मा ने अपने परिवार के लिए फांसी की मांग भी की थी।

करिश्मा लिव-इन पार्टनर के घर ही रहती थी

नागौर जिले के धारणा गांव की रहने वाले करिश्मा चौधरी (20) सहदेव भाकर के घर रातंगा गांव में ही रहती थी। बुधवार रात को करिश्मा परिवार की महिलाओं के साथ छत पर ही सोई थी।

गुरुवार सुबह करीब 4 बजे अन्य महिलाएं नीचे चली गईं, लेकिन करिश्मा छत पर ही बने कमरे में चली गई। जब वो एक घंटे तक नीचे नहीं आई तो कुछ महिलाओं ने उसके कमरे का गेट खटखटाया और आवाज दी।

इसके बाद परिवार ने गेट तोड़ा तो करिश्मा फंदे पर लटकते हुए मिली। उसे हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सबसे पहले जानिए- क्या है पूरा मामला

दरअसल, 13 जून को अजमेर परीक्षा देने गए रातंगा (नागौर) के कॉलेज टीचर का बस स्टैंड से किडनैप हो गया था। अगले दिन उसकी बॉडी नागौर के तेजासर इलाके से मिली।

पुलिस जांच में सामने आया कि सहदेव भाकर नागौर जिले के ही धारणा गांव की रहने वाली करिश्मा चौधरी के साथ लिव-इन में रहता था। वे करीब 9 महीने से साथ थे।

करिश्मा ने बताया था कि वे घर से भागकर पहले जयपुर गए थे। वहां उन्होंने लिव-इन में रहने के डॉक्यूमेंट भी तैयार करवाए थे। इसके बाद नागौर वापस आकर पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया था। इस दौरान उन्हें धमकियां भी मिलती रहीं।

13 जून को एग्जाम देने गया था सहदेव

धमकियों के बीच सहदेव 13 जून को अजमेर में एग्जाम देने गया था। आरोप है कि बस स्टैंड पर करिश्मा के परिवार ने उसे किडनैप कर लिया था।

अगले दिन उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। आरोपी उसकी बॉडी को रातंगा गांव के पास एक खेत में फेंककर फरार हो गए थे।

पुलिस सहदेव की हत्या के मामले में अब तक 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। सहदेव के पिता रामदेव भाकर ने अजमेर के सिविल लाइंस थाने में शिकायत भी दी थी।

सहदेव पहले से शादीशुदा था, करिश्मा का बाल विवाह

करिश्मा ने बताया था कि- सहदेव की शादी साल 2018 में रातंगा के पास के ही खुशिया गांव की चंदा देवी के साथ हुई थी। सहदेव की उससे नहीं बनती थी। वो चन्दा को तलाक देना चाहता था।

इधर मेरे परिवार वाले भी मेरे बालिग होने का इंतजार कर रहे थे ताकि वो मेरा मुकलावा (बाल विवाह के बाद पहली बार ससुराल भेजना) कर मुझे ससुराल भेज दें।

मैं इसके लिए तैयार नहीं थी। साल 2024 में मेरी उम्र 18-19 साल हो गई। इसके बाद सहदेव ने जायल कोर्ट में अपनी पत्नी चंदा से तलाक के लिए अर्जी पेश कर दी।

दोनों को हमेशा परिवार का डर सताता रहता था- करिश्मा

करिश्मा चौधरी ने बताया था कि सुरक्षा नहीं मिलने के कारण हमें हर समय सतर्क रहना पड़ता था। दोनों कहीं भी लोकल में बाहर नहीं जाते थे। कुछ दिनों के लिए दोनों जैसलमेर और मुंबई घूमने गए थे।

जल्दी ही सहदेव के तलाक वाले केस में फैसला होने वाला था। उसने बताया था कि सहदेव पढ़ाई में होशियार थे। मुझे पूरा भरोसा था कि उनकी सरकारी नौकरी भी जल्दी ही लग जाएगी।

सहदेव 12 जून को दूसरा एग्जाम देने अजमेर गए थे। इस दौरान पिता बस्तीराम, चाचा रामकिशोर, चाचा रामप्रसाद, बहन ललिता, उसका पति और मेरा जीजा महिपाल, दूसरे जीजा राजू और फूफा हड़मान ने सहदेव का किडनैप कर हत्या कर दी थी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
 01 August 2026
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
 31 July 2026
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
 31 July 2026
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
 31 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
 31 July 2026
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…
Advt.