सतीश कौशिक को याद कर भावुक हुए कार्तिक आर्यन, बोले- स्ट्रगल के दिनों में वो मेरे मकान मालिक थे

Updated on 10-03-2023 10:34 PM
सतीश कौशिक की अचानक मौत से पूरा बॉलीवुड बुरी तरह हिल गई है। किसी को भी यकीन नहीं हो रहा है कि सतीश कौशिक अब इस दुनिया में नहीं हैं। सतीश कौशिक का 9 मार्च की सुबह हार्ट अटैक से निधन हो गया। सतीश कौशिक के दोस्तों और परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। सेलेब्स सतीश कौशिक को याद कर श्रद्धांजलि दे रहे हैं और शोक में डूबे हैं। एक्टर कार्तिक आर्यन भी सतीश कौशिक के अचानक निधन से सदमे में हैं। एक्टर ने अपने स्ट्रगल के दिनों को याद किया और बताया कि कैसे वह सतीश कौशिक के घर पर किराएदार बन कर रहे थे। कार्तिक आर्यन ने सतीश कौशिक को सबसे अच्छा मकान मालिक बताया।
    Kartik Aaryan ने Satish Kaushik की एक तस्वीर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की और साथ में लिखा, 'एक महान एक्टर, एक महान इंसान और बेस्ट मकान मालिक...मुंबई में मेरे स्ट्रगल के दिनों में वह बहुत अच्छे मकान मालिक रहे। सर मैं हमेशा आपको और हौसला बढ़ाने वाले आपके शब्दों को हमेशा याद रखूंगा।'

    रेलवे स्टेशन पर कपड़े बदलते थे कार्तिक आर्यन

    इससे पहले कार्तिक आर्यन ने नवभारत टाइम्स को दिए इंटरव्यू में अपने स्ट्रगल के दिनों का किस्सा शेयर किया था। कार्तिक आर्यन ने बताया था कि उनके परिवार पर कर्ज था और मम्मी-पापा उसे पटाने के लिए बहुत मेहनत करते थे। कार्तिक आर्यन ने बताया कि जब वह मुंबई आए तो वहां न तो कोई उनकी देखभाल करने वाला था और न ही कोई सपोर्ट करने वाला। स्थिति ऐसी थी कि कई बार काम की तलाश में कार्तिक आर्यन को दिन में दो-तीन ऑडिशन देने पड़ते। इस कारण कई बार कार्तिक आर्यन को स्टेशन पर ही कपड़े बदलने पड़ते थे। कार्तिक आर्यन रोजाना खारघर से बांद्रा बस से या ऑटो से जाते कई बार 5 रुपये तक शेयरिंग ऑटो लेते।

    पहली फिल्म के लिए मिले थे 70 हजार रुपये
    कार्तिक आर्यन तब 12 दोस्तों के साथ 2बीएचके घर में रहते थे। लेकिन उनकी किस्मत तब पलट गई जब पहली फिल्म मिली। इसके लिए कार्तिक आर्यन ने डेढ़ साल तक शूटिंग की, जिसके लिए सिर्फ 70 हजार रुपये मिले थे। कार्तिक आर्यन ने 2011 में फिल्म 'प्यार का पंचनामा' से डेब्यू किया था और आज उनकी गिनती बॉलीवुड के सबसे ज्यादा डिमांड में रहने वाले एक्टर्स में होती है। कार्तिक आर्यन न तो अपने स्ट्रगल के दिनों को भूले और न ही सतीश कौशिक के सहारे को।

    सतीश कौशिक की आखिरी फिल्में

    मालूम हो कि सतीश कौशिक ने 7 मार्च को मुंबई में होली मनाने के बाद 8 मार्च को दिल्ली में परिवार के साथ होली मनाई। यहां वह पुष्पांजलि स्थित फार्महाउस में थे। तभी सतीश कौशिक ने बेचैनी की शिकायत की। एक्टर के मैनेजर के मुताबिक, जब सतीश कौशिक को गुरुग्राम के फोर्टिस हॉस्पिटल ले जाया गया तो उन्होंने हॉस्पिटल के गेट पर भी दम तोड़ दिया। सतीश कौशिक कई प्रोजेक्ट्स में काम कर रहे थे। जल्द ही उनकी 'इमरजेंसी', 'किसी का भाई किसी की जान' फिल्में रिलीज होने वाली थीं।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     18 September 2026
    सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
     18 September 2026
    बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
     18 September 2026
    नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
     18 September 2026
    हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
     18 September 2026
    मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
     18 September 2026
    देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
     18 September 2026
    मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
     17 September 2026
    सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
     17 September 2026
    सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
    Advt.