कश्‍मीर का मतलब यह नहीं कि हम भारत से युद्ध चाहते हैं पाकिस्‍तान के कार्यवाहक पीएम का बड़ा बयान

Updated on 04-09-2023 01:59 PM
इस्‍लामाबाद: भारत पाकिस्‍तान के संबंधों पर कार्यवाहक पाकिस्‍तानी प्रधानमंत्री अनवार-उल-काकर ने बड़ा बयान दिया है। पूर्व प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की तरह उन्‍होंने वार्ता की बात तो कही लेकिन साथ ही उन्‍होंने इसके लिए भारत को ही दोषी बता डाला। काकर ने इस बात पर तो जोर दिया कि भारत और पाकिस्‍तान के बीच शां‍ति बहुत जरूरी है मगर साथ ही यह भी कहा कि भारत ऐसा नहीं चाहता है। जियो न्‍यूज के एक कार्यक्रम में इंटरव्‍यू देते समय काकर ने भारत के साथ रिश्‍तों पर कई अहम बातें कही हैं।


'शांतिपूर्ण हल जरूरी'
पाकिस्‍तान के अंतरिम प्रधानमंत्री काकर ने कहा संयुक्त राष्‍ट्र के प्रस्तावों के अनुसार कश्मीर समस्या का शांतिपूर्ण हल होना जरूरी है। लेकिन साथ ही काकर ने चेतावनी भी दी है कि अगर दक्षिण एशिया में शांति का एक मौका अस्वीकार कर दिया जाता है तो यह न केवल भारत और पाकिस्तान बल्कि पूरे विश्व के लिए चिंता का विषय होगा। जीओ न्यूज कार्यक्रम जिरगा में अपने पहले विशेष साक्षात्कार में काकर ने कहा कि वह भारत के साथ युद्ध नहीं चाहते हैं। उन्होंने कहा, 'कश्मीर को एक मूल मुद्दा कहना इस बात का मतलब नहीं है कि हम हमेशा भारत के साथ युद्ध चाहते हैं।'

'संबंध कभी नहीं रहे मित्रतापूर्ण'

पीएम काकर का कहना था कि इस्लामाबाद का नई दिल्ली के साथ पारंपरिक और ऐतिहासिक संबंध मित्रतापूर्ण नहीं रहा है। साल 2019 में भारत सरकार ने जम्मू और कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद 370 को निरस्त कर दिया था। उस घटना के बाद से ही दोनों पड़ोसियों के संबंध बिगड़े हुए हैं। भारत के साथ संबंधों के बहाली के संबंध में, प्रीमियर काकर ने कहा कि इस संबंध में निर्णय भारतीय राजनीति और उसके अंर्तमन द्वारा किया जाना चाहिए। उनकी मानें तो अगर ऐसा होता है तो दुनिया पाकिस्तान को एक जिम्मेदार भागीदार के रूप में पाएगी।


शरीफ के रास्‍ते पर काकर

काकर से पहले पूर्व प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भी ऐसी ही बातें कही थीं। उन्होंने कहा था कि वह भारत के साथ वार्ता करना चाहते हैं। लेकिन इसकी जिम्‍मेदारी भारत सरकार की है। इसके अलावा शहबाज ने भारत को परमाणु हथियारों की धौंस भी दिखाई थीं। शरीफ ने कहा था कि अगर परमाणु युद्ध हुआ तो फिर कौन जिम्‍मेदार होगा, यह तय करना जरूरी है। काकर की ही तरह शरीफ ने कहा था कि दोनों देशों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के इतिहास और सन् 1947 में उनकी आजादी के बाद से तीन युद्धों के बावजूद अब पीएम मूल्यवान रिश्‍तों को तरजीह देना चाहते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 September 2026
न्यूयॉर्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने शहबाज शरीफ के प्रोपेगैंडा को खारिज करते हुए करारा जवाब दिया है। भारत ने शहबाज शरीफ के भाषण के खिलाफ…
 26 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा में कश्मीर का मुद्दा उठाने वाले तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन को भारत ने करारा जवाब दिया है। भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने…
 26 September 2026
सना/रियाद: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच यमन के हूती विद्रोहियों के शीर्ष नेता अब्दुल-मलिक अल-हूती ने सऊदी अरब के खिलाफ अब तक का सबसे तीखा बोला है। उन्होंने…
 26 September 2026
न्यूयॉर्क: अमेरिका के ट्रंप प्रशासन ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधारों का समर्थन किया है। अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता ने कहा कि ट्रंप प्रशासन संयुक्त राष्ट्र में बड़े…
 26 September 2026
न्यूयॉर्क: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र में कहा कि सिंधु नदी के पानी में पाकिस्तान के हिस्से को रोकने या उसका रास्ता बदलने की किसी…
 26 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में सुधार को लेकर चल रही जोरदार मांग के बीच पाकिस्तान, तुर्की और इटली वाले समूह ने इसका विरोध किया है। 12 सदस्यों वाले…
 26 September 2026
वॉशिंगटन: सऊदी अरब ने परमाणु हथियार बनाने के अपने इरादे को अभी तक छोड़ा नहीं है। खुफिया दस्तावेजों के हवाले से अमेरिकी अधिकारियों ने इसका खुलासा किया है। ये रिपोर्ट…
 26 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ द्वारा संयुक्त राष्ट्र में दिए उस भाषण का एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर साझा किया है जिसमें…
 25 September 2026
वॉशिंगटन: वॉशिंगटन में आयोजित यूएस-चीन समिट ( Donald Trump Xi Jinping Summit ) के दौरान एक ऐसा वाकया देखने को मिला जिसको लेकर डोनाल्ड ट्रंप की आलोचना की जा रही…
Advt.