कटरीना कैफ ने पहली बार बताया विकी कौशल ने कैसे जीता दिल

Updated on 08-09-2022 06:39 PM

कटरीना कैफ और विकी कौशल बॉलीवुड के चहेते कपल हैं। शादी के बाद कटरीना कैफ करण जौहर के शो पर आईं और उन्होंने अपनी लव स्टोरी पर पहली बार बात की। कटरीना अपने फोन भूत को-स्टार्स सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर के साथ आई थीं। कटरीना ने एक इंट्रेस्टिंग खुलासा किया कि जब मीडिया में उनके और विकी कौशल के अफेयर की खबरें चल रही थीं तब असल में वे साथ नहीं थे। उन्होंने यह भी बताया कि चीजें इतनी चमत्कारी ढंग से हुईं कि उन्हें लगता है कि विकी कौशल उनकी किस्मत में थे। 

कॉफी काउच पर शुरू हुआ था किस्सा

विकी कौशल और कटरीना कैफ जब लास्ट टाइम कॉफी विद करण में आए थे तो उनकी जोड़ी बनने की सुगबुगाहट शुरू हो गई थी। इस बार दोनों शादी करके इस शो में आए। करण जौहर ने कटरीना को याद दिलाया कि इसी काउच पर उन्होंने कहा था कि वह विकी कौशल के साथ अच्छी दिखेंगी। कटरीना बोलीं कि उन्होंने ऐसा इसलिए कहा था क्योंकि विकी लंबे हैं। करण ने पूछा कि उनकी कहानी शुरू कैसे हुई?

जोया की पार्टी में हुआ था प्यार

कटरीना ने बताया, यह फनी था क्योंकि जब मीडिया में मेरे और विकी के बारे में इतना कुछ आ रहा था तब हम डेटिंग कर ही नहीं रहे थे। यह वाकई बहुत अजीब था। हम एक बार ही मिले थे। मैं उनसे पहली बार स्क्रीन अवॉर्ड्स पर मिली थी। कटरीना ने बताया कि यह मेरी किस्मत में ही था। कटरीना ने बताया कि जोया अख्तर वह पहली शख्स थीं, जिन्हें उन्होंने बताया था कि उन्हें विकी कौशल पसंद हैं। जोया की पार्टी में ही दोनों को एक-दूसरे से प्यार हुआ था। कटरीना ने यह भी बताया कि विकी कौशल उनके लिए पहले बस नाम ही थे। जब मिलीं तो दिल हार गईं। जिस तरह वह अपनी फैमिली का ध्यान रखते हैं, उनकी इन सब बातों ने कटरीना को इम्प्रेस किया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.