कटरीना कैफ ने बेटे को दिया जन्म, 42 की उम्र में मां बनीं एक्ट्रेस, खुशी से झूमे पिता विक्की कौशल

Updated on 07-11-2025 12:41 PM
कटरीना कैफ और विक्की कौशल एक प्यारे से बच्चे के माता-पिता बन गए हैं। एक्ट्रेस ने एक बेटे को जन्म दिया है। बॉलीवुड कपल ने अपने पहले बच्चे यानी एक लड़के का स्वागत किया है। दोनों स्टार्स ने शुक्रवार को एक साथ यह खुशखबरी शेयर की है।

कटरीना और व‍िक्‍की ने इंस्‍टाग्राम पर पोस्ट किया है, 'हमारी खुशियों की सौगात आ गई है। अपार कृतज्ञता के साथ, हम अपने नन्हे मेहमान का स्वागत करते हैं। 7 नवंबर, 2025। कैटरीना और विक्की।' दोनों ने जब डेटिंग शुरू की तो किसी को ये खबर नहीं थी और उनकी शादी भी कुछ ऐसी ही हुई लेकिन अब नन्हें मेहमान के आने से दोनों पूरे हो गए हैं।

बेटे के माता-पिता बने विक्की-कटरीना

इससे पहले, 23 सितंबर 2025 को, दोनों ने घोषणा की कि वे अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं और इसे 'हमारे जीवन का सबसे अच्छा चैप्टर' कहा। एक भावुक नोट में, इस कपल ने लिखा, 'खुशी और कृतज्ञता से भरे दिलों के साथ अपने जीवन का सबसे अच्छा अध्याय शुरू करने जा रहे हैं।' नोट के साथ उन्होंने विक्की की एक तस्वीर भी शेयर की जिसमें वह कटरीना के बेबी बंप को सहला रहे हैं।

विक्की कौशल-कटरीना कैफ की मुलाकात

उनकी पहली मुलाकात 2019 में स्क्रीन अवार्ड्स में हुई, जहां विक्की कौशल होस्ट कर रहे थे। मंच पर तो सब कुछ स्क्रिप्टेड और प्रोफेशनल था, लेकिन उनकी पहली असली मुलाकात बैकस्टेज हुई। किसको पता था दोनों का मजाक उनके जीवन का सबसे बड़ा सच बन जाएगा।


विक्की और कटरीना ने कही ये बात

लेकिन अगर बॉलीवुड ने हमें कुछ सिखाया है, तो वो ये कि कभी-कभी किसी मजाक से चिंगारी भड़क सकती है। वो पल आया कॉफी विद करण में, जब कटरीना ने ज़िक्र किया कि वो विक्की कौशल के साथ काम करना चाहेंगी क्योंकि उन्हें लगता है कि दोनों साथ में अच्छे लगेंगे। जब करण जौहर ने बाद में उसी सोफे पर विक्की को ये बात बताई, तो एक्टर अचानक चौंक गए।

शादी तक कैसे पहुंची बात

इसके तुरंत बाद, बॉलीवुड के अनऑफिशियल मैचमेकर करण जौहर की एक पार्टी में दोनों की फिर से मुलाकात हुई। ये दिलों का मिलन था, जो अभी भी इस बात से अनजान थे कि भविष्य में क्या होने वाला है, तभी से उनकी बातचीत शुरू हो गई और ये प्यार शादी तक पहुंच गया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.