नीतू कपूर के क्रिप्टिक पोस्ट के बाद कटरीना कैफ की मां ने लिखी कुछ ऐसी बात, लोगों ने कहा- ये है परफेक्ट जवाब

Updated on 11-04-2023 10:18 PM
नीतू कपूर के लेटेस्ट पोस्ट पर चर्चा करने से पहले एक बार यहां बात करते हैं रणबीर कपूर की, जो कटरीना कैफ के साथ रिलेशनशिप में रह चुके हैं। रणबीर और कटरीना लंबे समय तक एक-दूसरे के साथ लिवइन में भी रहे हैं। अब नीतू कपूर के एक क्रिप्टिक पोस्ट की खूब जमकर चर्चा हुई जिसे देखकर लोग कहने लगे कि कहीं ये रणबीर की एक्स गर्लफ्रेंड कटरीना कैफ के लिए तो नहीं लिखा है उन्होंने? इसके बाद कटरीना कैफ की मां ने भी एक पोस्ट किया है, जिसे पढ़ने के बाद लोगों को लग रहा है कि उन्होंने अपने अंदाज में नीतू कपूर को जवाब लिखा है।

लोगों ने कहा- नीतू कपूर हमेशा कटरीना कैफ के खिलाफ रही हैं

कुछ यूजर ने ट्विटर पर लिखा - नीतू कपूर हमेशा कटरीना कैफ के खिलाफ रही हैं और अब वो उनके ब्रेकअप के इतने साल बाद भी ताने मार रही हैं। दोनों 7 साल तक साथ थे। वहीं एक अन्य ने लिखा- कैट अपने काम से काम रखती हैं ये नीतू इतने सालों बाद क्यों उनकी आलोचना कर रही हैं। इन्हीं तानों के बीच एक पोस्ट काफी वायरल हो रहा है जो किसी और का नहीं बल्कि कटरीना कैफ की मां ने लिखा है। कैट की मां के इस पोस्ट को लोग नीतू कपूर के लिए जवाब मान रहे हैं।

कैट की मां ने लिखी ये बात

कटरीना कैफ की मां ने इस पोस्ट में कागज पर लिखी कुछ पंक्तियां शेयर की हैं, जिसका हिन्दी में अर्थ कुछ इस तरह है कि- मुझे इस तरह पाला गया है कि मैं एक दरबान को भी वैसी ही इज्जत दूं जो एक सीईओ को।' अब लोगों ने इस पोस्ट पर भी कॉमेंट किए हैं और लिखा है- ये एक जेनरल पोस्ट है लेकिन टाइमिंग खास है। एक ने कहा है-परफेक्ट जवाब, जैसी मां वैसी बेटी, दोनों के लिए मेरे दिल में काफी रिस्पेक्ट है। एक ने कहा- परफेक्ट रिप्लाई, मम्मा मोड ऑन है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.