KBC17 को मिला दूसरा करोड़पति, झारखंड के बिप्लब ने पलक झपकते ही दिया 1 करोड़ के इस सवाल का जवाब

Updated on 31-12-2025 01:03 PM
क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति सीजन 17' को अपना दूसरा करोड़पति मिल गया है। झारखंड के रांची से आए बिप्लब बिस्वास ने 1 करोड़ के सवाल का पलक झपकते भर में जवाब दिया, जिससे अमिताभ बच्चन भी हैरान रह गए। उनकी जीत के बद होस्ट ने उन्हें खुशी से गले भी लगा लिया। और ढेर सारी बधाई दी। लेकिन उन्होंने किस सवाल का क्या जवाब दिया, आइए वो जानते हैं।

'कौन बनेगा करोड़पति 17' के बीते एपिसोड की शुरुआत अमिताभ बच्चन ने फास्टेस्ट फिंगर्स फर्स्ट से की। पहले राउंड में ही बिप्लब बिस्वास ने सही जवाब दिया और हॉटसीट पर बैठ गए। हालांकि इसके पहले कंटेस्टेंट ने होस्ट से गले लगने की इच्छा जताई। फिर बताया कि वह CRF में बतौर इंस्पेक्टर कार्यरत हैं और छत्तीसगढ़ के बीजापुर में पोस्टेड हैं। इस दौरान प्रतियोगी ने जंगल की कठिन परिस्थितियों और वहां जिंदा रहने के स्ट्रगल के बारे में बताया। इसके अलावा, वह अपने साथियों के बलिदान के बारे में बात करते हुए भावुक हो गए। जिसके बाद बिग बी ने उन्हें सांत्वना दी।

अमिताभ बच्चन ने बिप्लब को घर पर बुलाया

फिर खेल शुरू हुआ। कंटेस्टेंट ने बिना लाइफलाइन का इस्तेमाल किए सही जवाब देते-देते 50 हजार रुपये का जवाब दे दिया। इसके बाद उन्होंने सुपर संदूक खेला और 10 सवालों का जवाब देकर 1 लाख रुपये जीते, जो कि सीधे उनके अकाउंट में डिपॉजिट हो गए। इसके बाद अमिताभ ने बिप्लब और उनके परिवार को अपने घर पर डिनर पर आने के लिए इन्वाइट भी किया।

बिप्लब बिस्वास ने 1 करोड़ का दिया झट से जवाब

बिप्लब ने 12,50,000 रुपये का भी सवाल खेला और ऑडियंस पोल का सहारा लेकर सही जवाब दिया और 25 लाख की तरफ बढ़ गए। ऐसे करते-करते उन्होंने 50 लाख और फिर 1 करोड़ का सवाल खेला। उनसे पूछा गया, 'उस जहाज का नाम क्या था जिसने स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी को फ्रांस से अमेरिका पहुंचाया था?' बिना समय लिए उन्होंने कहा- इसेरे।

बिप्लब अब खेलेंगे 7 करोड़ का सवाल

बिप्लब ने कहा कि वह किसी का समय बर्बाद नहीं करना चाहते और इसीलिए वह ऑप्शन डी के साथ जाएंगे। दरअसल, उन्हें जहाज चलाने वाले नाविक का नाम भी पता था। बिप्लब ने बिना किसी परेशानी के इतनी जल्दी 1 करोड़ रुपये के सवाल का जवाब देकर होस्ट को चौंका दिया। कंटेस्टेंट ने 1 करोड़ रुपये के साथ-साथ एक कार भी जीती। और अब अगले एपिसोड में वह 7 करोड़ रुपये का सवाल भी खेलेंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.