अमृतपाल सिंह पर हमला करवाकर पंजाब को दहलाने की फिराक में खालिस्तानी, खुफिया विभाग का अलर्ट
Updated on
03-03-2023 06:20 PM
नई दिल्ली: पंजाब को एक बार फिर दहलाने की साजिश की जा रही है। दहशतगर्द खालिस्तानी समर्थन अमृतपाल सिंह की हत्या कर इस साजिश को अंजाम देने की कोशिश कर रहे हैं। दरअसल खुफिया एजेंसियों ने 'वारिस पंजाब दे' के प्रमुख खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह पर हमले का अलर्ट जारी किया है। इसमें कहा गया है कि कुछ देश विरोधी तत्व उस पर हमला करने की योजना बना रहे हैं। इसकी आड़ में पंजाब की कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की साजिश रची जा रही है। खुफियां एजेंसियों ने पंजाब पुलिस को अलर्ट किया है, साथ ही केंद्र सरकार को भी अलर्ट पर रहने के लिए कहा है।
एजेंसियों ने आतंकवादी संगठन सिख फॉर जस्टिस (SFJ) के बारे में भी चेतावनी दी है, जो G20 शिखर सम्मेलन से पहले नापाक हरकत करने की धमकी दे रहा है। अलर्ट में लिखा है कि देश-विरोधी ताकतों ने 'वारिस पंजाब डे' के अमृतपाल सिंह पर हमला करने की योजना बनाई है, इस हमले में सिंह को ज्यादा से ज्यादा से नुकसान पहुंचाने की मंशा है। हालांकि इस साजिश को कौन अंजाम देगा और कहां अंजाम दिया जाएगा, इसका इनपुट अभी खुफिया एजेंसियों के पास नहीं है।
सीएम भगवंत मान ने केंद्रीय गृहमंत्री शाह से मुलाकात की
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की और राज्य की कानून व्यवस्था पर उनके साथ चर्चा की। दोनों ने फैसला किया कि केंद्र और राज्य की सुरक्षा एजेंसियां सुरक्षा से जुड़े सभी मुद्दों से निपटने के लिए मिलकर काम करेंगी। सूत्रों के अनुसार, मान ने अजनाला घटना से जुड़ी परिस्थितियों के बारे में शाह को बताया। पिछले सप्ताह अमृतसर के अजनाला में स्वयंभू सिख उपदेशक एवं खालिस्तान से सहानुभूति रखने वाले अमृतपाल सिंह और उसके समर्थक अपने एक साथी की रिहाई के लिए एक थाने में पुलिसकर्मियों के साथ उलझ गए थे। इन प्रदर्शनकारियों के हाथों में तलवारें एवं बंदूक थीं।
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…