खानजादी ने सलमान खान से मांगी माफी, बोली- बचपना है मेरे अंदर, भूल जाओ और मुझे काम दे दो

Updated on 28-02-2024 01:23 PM
'बिग बॉस 17' में नजर आईं रैपर फिरोजा खान उर्फ खानजादी ने सलमान खान से माफी मांगी है और कहा है कि वह उन्हें काम दे दें। बिग बॉस के घर में खानजादी को सलमान खान से कई बार डांट पड़ी। एक्टर ने उन्हें गेम पर ध्यान देने के लिए भी कहा था। पर खानजादी जिद पर अड़ी रहीं। ऐसा भी समय आया जब वह शो छोड़कर घर जाने की जिद पर अड़ गईं। अब खानजादी को अपने किए का पछतावा हो रहा है, और माफी मांगी है।
Khanzaadi ने 'आजतक' को दिए इंटरव्यू में सलमान खान से पड़ी डांट पर बात की। खानजादी से जब पूछा गया कि क्या Salman Khan शो में बायस्ड रहे, तो उन्होंने कहा कि उन्हें ऐसा कभी नहीं लगा। लेकिन जब पूछा गया कि सलमान तो शो में खानजादी का सपोर्ट करते नहीं दिखे, तो वह बोलीं- शायद उस घर के अंदर ऐसा था, लेकिन बाहर...।

खानजादी बोलीं- मुझे माफ कर दें सलमान सर, बचपना है

खानजादी से जब पूछा गया कि क्या उनकी 'बिग बॉस 17' के बाद सलमान खान से मुलाकात हुई, तो उन्होंने इससे इनकार किया। साथ में बोलीं, 'मैं उनसे मिलना चाहूंगी, और यह भी चाहूंगी कि वो मुझे माफ कर दें। मुझे मैं चाहती हूं कि मैं उनके साथ काम करूं। मुझे एक मौका मिल जाए मैं खुद को साबित कर सकूं। बचपना है मेरे अंदर। मैं भी खान और वो भी खान। कम से कम थोड़ा समझ जाएं।' बता दें कि खानजादी मनुमुटाव के चक्कर में 'बिग बॉस 17' के फिनाले पर भी नहीं गई थीं।

सलमान से डरती हैं खानजादी

खानजादी ने कहा कि सलमान ने उन्हें कई बार बहुत समझाया और समझाने में काफी समय दिया। सलमान जैसी हस्ती का उन्हें समझाना बहुत बड़ी बात थी। वह इसका महत्व समझती हैं। खानजादी ने कहा कि वह सलमान खान से डरती हैं, लेकिन पता नहीं क्यों। पर वह उनकी बहुत इज्जत करती हैं।

खानजादी के पास नहीं काम

प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें, तो 'बिग बॉस 17' से बाहर निकलने के बाद वह अनुराग डोभाल के साथ एक म्यूजिक वीडियो में नजर आई थीं। इसके बाद से उनके पास कोई नया प्रोजेक्ट नहीं है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
हुमा कुरैशी और मृणाल ठाकुर की सोशल-थ्र‍िलर फिल्‍म 'पूजा मेरी जान' आख‍िरकार OTT पर रिलीज होने वाली है। डायरेक्टर नवजोत गुलाटी की यह फिल्म चार साल से अटकी हुई थी।…
 20 September 2026
साल 2024 में रिलीज विजय सेतुपति की 'महाराजा' आपको याद होगी। मूल रूप से तमिल में बनी यह नियो-नॉयर एक्शन थ्रिलर फिल्म, जहां बॉक्‍स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी, वहीं…
 20 September 2026
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति 18' में एक मजेदार स्‍पेशल एपिसोड में कॉमेडियन गौरव गुप्‍ता, वरुण ग्रोवर और गौरव कपूर हॉट सीट पर पहुंचे…
 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
Advt.