'एडिट करके दिखाया जाता है खतरों के खिलाड़ी 13', डेजी शाह ने रोहित शेट्टी के शो पर दिया बड़ा बयान

Updated on 05-08-2023 03:18 PM
रोहित शेट्टी का शो 'खतरों के खिलाड़ी 13' अपने प्रीमियर के बाद से ही सुर्खियों में बना हुआ है। शो की कंटेस्टेंट डेज़ी शाह 'केकेके 13' की अर्चना गौतम के साथ अपने विवाद को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। अपने एक इंटरव्यू के दौरान डेज़ी ने कहा था कि उन्हें अर्चना एंटरटेनिंग नहीं लगती हैं। दोनों के बीच विवाद बढ़ गया और दोनों को एक-दूसरे के फैनबेस ने ट्रोल भी किया। बाद में, डेज़ी ने एक बयान जारी किया, जिसमें बताया कि कैसे दर्शकों को शो की पूरी झलक नहीं मिल पाती है। एक इंटरव्यू में जब अर्चना गौतम के साथ उनके विवाद के बारे में पूछा गया तब उन्होंने कहा, 'वह जो कुछ भी कहती हैं वह ऑन एयर नहीं दिखाया जाता है, तो आखिर उनका क्या मतलब था।'

जब Daisy Shah से Archana Gautam के साथ 'क्लास' और 'क्रैस' को लेकर हुए विवाद के बारे में पूछा गया और तब उन्होंने कहा, 'वह जो कुछ भी कहती हैं वह ऑन एयर नहीं दिखाया जाता है, तो उनका क्या मतलब था'। डेज़ी शाह ने अपनी बातों को क्लियर किया। उन्होंने कहा, 'मैंने कहा कि शो से बहुत सी चीजें एडिट की गई हैं क्योंकि एक एपिसोड हम दो दिन तक शूट करते थे और आप जो देख रहे हैं वह एक घंटे का है।'

डेजी शाह के कहने का मतलब क्या है?

उन्होंने कहा, 'उन्हें कई चीजों में कटौती करने की जरूरत है क्योंकि शो स्टंट के बारे में है। स्टंट को लेकर जितना भी दिखाना है वो दिखाते हैं और इसमें बचे हुए टाइम स्लॉट में वे आपको कुछ ऐसा दिखाएंगे जो आप लोगों के लिए एंटरटेनिंग होगा। हमारे लिए भी था, मैं ऐसा नहीं बोल रही कि हमारे लिए नहीं था, मैं इससे इनकार नहीं कर रही हूं। लेकिन मैं जो कहना चाह रही हूं वह ऐसा है जैसे आप एक घंटे में दो दिन का पूरा कंटेंट नहीं डाल सकते। एडिट कहने से मेरा यही मतलब था।'

आगे बढ़ चुकी हैं डेजी और अर्चना

डेजी ने आगे कहा, 'अब दूसरी बात, उन कमेंट्स के बारे में जो मैं पहले ही कह चुकी हूं, अब मुझे लगता है कि ये वाला जो टॉपिक है ये हम कुछ ज्यादा ही ड्रैग कर रहे हैं। अर्चना इस पूरी बात से आगे बढ़ चुकी हैं। मैं पूरे मुद्दे से आगे बढ़ चुकी हूं और अब समय आ गया है कि मैं चाहती हूं कि आप लोग भी इससे आगे बढ़ें।'

अर्चना गौतम पर किया था पोस्ट

बता दें, कुछ दिन पहले ही एक्ट्रेस ने एक पोस्ट किया था और आलोचनाओं का सामना करने के बाद अपनी बात रखी थी। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'हर किसी का चीजों और लोगों को पसंद करने का अपना तरीका होता है। अगर मुझे किसी का मजाक उड़ाने और लोगों को भड़काने का तरीका पसंद नहीं है तो मुझे पसंद नहीं है। चैनल आपको केवल वही दिखाता है जो आप देखना चाहते हैं। शो से कई चीजें एडिट की गई हैं।'


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.