मुख्यमंत्री की पब्लिक मीटिंग में बंदूक लेकर पहुंचे खेसारी लाल यादव, तस्वीरें हुई वायरल

Updated on 28-04-2023 07:37 PM
भोजपुरी एक्टर और सिंगर खेसारी लाल यादव अपने गानों की वजह से लाइमलाइट लूटते रहते हैं। लेकिन इस बार वह खबरों में अलग वजह से छाए हुए हैं। जैसा कि ये बात आप जानते हैं कि नेता-अभिनेता की सिक्योरिटी कितनी टाइट होती है। उसमें एक परिंदा भी पर नहीं मार सकता। लेकिन खेसारी लाल यादव सीधे बंदूक लेकर ही पहुंच गए। वो मुख्यमंत्री रंजन सिन्हा की पब्लिक मीटिंग के दौरान मंच पर ही बंदूक लेकर पहुंच गए, जिसे देख मुख्यमंत्री खुद भी अवाक रह गए। उसके बाद वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने खेसारी लाल यादव के हाथों से बंदूक को जप्त किया, तो एक्टर सिर्फ मुस्कुराते रह गए।

दरअसल, यह मांजरा सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की फिल्म 'अवैध' का है, जिसकी शूटिंग यूपी के सोनभद्र जिले में हुई है। इस फिल्म में मुख्यमंत्री की भूमिका में भोजपुरी के सबसे बड़े फिल्म प्रचारक रंजन सिन्हा नजर आ रहे हैं। रंजन सिन्हा इस फिल्म में मुख्यमंत्री रंजन ठाकुर का किरदार निभाते नजर आ रहे हैं, जिसके सामने खेसारी लाल यादव बंदूक लेकर आ जाते हैं। फिल्म के सेट की यह तस्वीर अब सोशल मीडिया में भी वायरल होना शुरू हो गई है, जिसमें मुख्यमंत्री बने रंजन सिन्हा की छवि को लोगों द्वारा खूब पसंद भी किया जा रहा है।

खेसारी की फिल्म में नजर आएंगे रंजन सिन्हा

रंजन सिन्हा भोजपुरी फिल्मों के प्रचारक के रूप में एक ट्रेंड मार्क की तरह जाने जाते हैं, जिन्होंने कई अवॉर्ड शो में बेस्ट फिल्म प्रचारक का अवार्ड हासिल किया है। वे अब इस फिल्म में अपना जलवा दिखाते नजर आएंगे। रंजन सिन्हा पहले भी कई फिल्मों में अलग-अलग किरदार निभा चुके हैं और एक बार फिर लंबे समय बाद हुए खेसारी लाल यादव की फिल्म 'अवैध' में मुख्यमंत्री की भूमिका निभाते नजर आएंगे।

फिल्म में रंजन सिन्हा बने हैं मुख्यमंत्री

इसको लेकर रंजन सिन्हा ने कहा कि फिल्म 'अवैध' एक बेहतरीन पटकथा पर आधारित फिल्म है, जिसमें मेरा किरदार मुख्यमंत्री रंजन ठाकुर का है। मुझे उम्मीद है कि यह दर्शकों को बेहद पसंद आएगी। अभिनय मेरा शौक नहीं है, लेकिन जब भी मौका मिलता है, तब मैं फिल्म में काम कर लेता हूं। उन्होंने यह भी कहा कि इस फिल्म में खेसारी लाल यादव के आग्रह पर ही उन्होंने यह किरदार निभाया है। हालांकि उन्हें यह उम्मीद नहीं थी लेकिन शूट के बाद सबों ने उनके अभिनय की भी प्रशंसा की।

फिल्म में नजर आएंगे ये कलाकार

भोजपुरी फिल्म 'अवैध' का निर्माण राजघराना फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा किया जा रहा है जिसके निर्देशक नीरज - रणधीर और निर्माता आदित्य कुमार झा हैं। इस फिल्म की कहानी, डायलॉग और स्क्रीनप्ले प्रवीन चंद्र और अभिषेक चौहान ने मिलकर लिखा है। इसमें खेसारी लाल यादव के अलावा यामिनी सिंह, अपर्णा मलिक और साथ में समर्थ चतुर्वेदी, केके गोस्वामी, देव सिंह, सुबोध सेठ, महेश राजा, प्रेम दूबे, मनीष आनंद, सैकत चटर्जी, ओ पी कश्यप, सोनू पांडे, अष्टभुज मिश्रा समेत अन्य नजर आएंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.