खिचड़ी फेम जे.डी. मजीठिया के पिता का निधन मुंबई में हुआ अंतिम संस्कार

Updated on 26-12-2023 02:13 PM

खिचड़ी और साराभाई वर्सेस साराभाई जैसे कई बेहतरीन शोज के एक्टर और प्रोड्यूसर रहे जे.डी.मजीठिया के पिता नागरदास मजीठिया का निधन हो गया है। उनके पिता का निधन 25 दिसंबर की सुबह हुआ था। निधन का कारण उनकी बढ़ी हुई उम्र बताया जा रहा है।

भावुक होकर लिखा- मेरे सबसे

पिता के निधन के बाद एक्टर और प्रोड्यूसर जे.डी. मजीठिया ने एक तस्वीर के साथ भावुक नोट शेयर किया है। उन्होंने पिता के साथ एक तस्वीर पोस्ट कर लिखा, मेरे सबसे प्रिय व्यक्ति को अनंत काल तक शांति मिलती रहे। मेरी जिंदगी के सबसे प्यारे शख्स, मेरे पिता नागरदास मजीठिया हमें छोड़कर स्वर्गीय निवास को चले गए। 25/12/23।

सोमवार शाम मुंबई में हुआ अंतिम संस्कार

श्री नागरदास भाई मजीठिया के निधन के कुछ घंटों बाद ही 25 दिसंबर की शाम को दहानुकर वाड़ी श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया था, जिसमें टीवी इंडस्ट्री के कई लोग शामिल हुए थे।

जे.डी. मजीठिया हाल ही में फिल्म खिचड़ी 2 में हिमांशू के बेहतरीन कॉमिक रोल में नजर आए हैं। इस फिल्म के एक्टर होने के साथ-साथ जे.डी. मजीठिया इस फिल्म के प्रोड्यूसर भी हैं। इससे पहले खिचड़ी की पहली कामयाब फिल्म भी उन्होंने ही प्रोड्यूस की थी। वो मराठी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के साथ टीवी इंडस्ट्री का भी जाना-पहचान नाम हैं। मशहूर टीवी शो साराभाई वर्सेस साराभाई, वागले की दुनिया और खिचड़ी जे.डी. मजीठिया ने ही प्रोड्यूस किए हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी हाल ही में एक इवेंट में शामिल हुए। यहां उन्होंने सोशल मीडिया और एक्टिंग से जुड़े कई दिलचस्प सवालों के जवाब दिए। जब उनसे पूछा गया…
 27 June 2026
बॉलीवुड एक्टर और निर्माता आदित्य पंचोली एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में आ गए हैं। इस बार उन्होंने अलग-अलग धर्मों में होने वाली शादियों पर अपनी राय…
 27 June 2026
सैफ अली खान ने जनवरी 2025 में अपने घर में घुसे हमलावर को लेकर बात की है और बताया है कि आखिर उस रात हुआ क्या था। उन्होंने उस रात…
 27 June 2026
'बेबी डू डाई डू' (Baby Do Die Do) के मेकर्स ने अपना नया गाना 'इश्क कमीना' रिलीज किया है। यह 2002 के मशहूर चार्टबस्टर गाने का एक जबरदस्त नया वर्जन…
 26 June 2026
साल 2015 में रिलीज 'बाहुबली' और फिर 2017 में आए इसके सीक्‍वल 'बाहुबली 2: द कन्‍क्‍लूजन' ने भारतीय सिनेमा की दिशा और दशा दोनों बदलकर रख दी थी। एसएस राजामौली…
 26 June 2026
अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं। फिल्म रिलीज के पहले ही दिन सिनेमा देखकर निकल रहे लोगों मे इस एक्शन,…
 26 June 2026
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, कान लायंस में बोलते हुए प्रियंका चोपड़ा ने इस गहरी सोच को चुनौती दी कि खाना बनाना, सफाई करना और घर के दैनिक कार्यों…
 26 June 2026
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में बबीता जी का किरदार निभाने वाली मुनमुन दत्ता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी जिंदगी की खूबसूरत झलकियां फैंस के…
 26 June 2026
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को जन्‍मदिन की बधाई देना, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारी पड़ रहा है। शुक्रवार, 26 जून को श‍िक्षा मंत्री के बर्थडे पर प्रधानमंत्री ने सुबह-सुबह…
Advt.