गोवा राष्‍ट्रीय खेल में खुशी, अंजली, प्रज्ञा और पूजा ने फेंस‍िंग में जीता कांस्‍य पदक

Updated on 30-10-2023 12:35 PM

भोपाल। गोवा में आयोज‍ित हो रहे राष्‍ट्रीय खेलों में मप्र का शानदार प्रदर्शन जारी है। मप्र ने एक स्‍वर्ण, एक रजत व दो कांस्‍य सह‍ित कुल चार पदक जीते। इस तरह मप्र अब तक चार स्वर्ण, 19 रजत व 11 कांस्य सहित कुल 34 पदक जीत है। इसी के साथ मप्र पदक ताल‍िका में नौवें स्‍थान पर मौजूद है।

मह‍िला वर्ग के ईपी टीम इवेंट में मप्र की खुशी दभाड़े, अंजली बाथरे, प्रज्ञा सिंह व पूजा दांगी की जोड़ी ने कांस्य पदक जीता है। यह चारों खिलाड़ी मप्र राज्य फेंसिंग अकादमी के खिलाड़ी है। यह मुख्य कोच भूपेंद्र सिंह चौहान के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है। इसके अलावा मप्र ने पेंचक सिलाट में मप्र के खिलाडि़यों ने भी जोरदार प्रदर्शन किया है। टेंडिंग फाइट पुरुष वर्ग में मप्र के महेंद्र स्वामी ने 75-90 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। इसी इवेंट में मप्र के आसिफ अली ने रजत तथा महिला वर्ग में प्रांजल बुडानिया ने कांस्य पदक जीता।

स्नूकर बिलियर्ड में मप्र की इशिका शाह ने महिला वर्ग सिक्स रेड स्नूकर ग्रुप लीग में टाप किया, पुरुष वर्ग में मप्र के रितिक जैन और पीयूष कुशवाह की जोड़ी ने तेलंगाना की जोड़ी को हराया। अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अमी कमानी ने 15 रेड स्नूकर में ग्रुप में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। उल्लेखनीय है कि गोवा राष्ट्रीय खेल में मध्यप्रदेश के 424 खिलाड़ी 35 खेलों में भाग ले रहे है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.