साउथ इंडिया के पांच राज्य के नाम नहीं गिना पाईं कियारा आडवाणी, राम चरण शॉक्ड और पब्लिक भी

Updated on 25-08-2023 02:30 PM
बॉलीवुड में कई सिलेब्स अपने 'कम ज्ञान' की वजह से कई बार बहुत ट्रोल हो चुके हैं। इनमें आलिया भट्ट से लेकर करीना कपूर, अनन्या पांडे जैसी बड़ी-बड़ी हस्तियों का नाम लिया जाता है। लेकिन अब इस लिस्ट में यूजर्स ने कियारा आडवाणी का नाम भी शामिल कर दिया है! क्यों? वो इसलिए कि एक्ट्रेस साउथ इंडिया के पांच राज्यों के नाम नहीं गिना पाईं और ये देखकर राम चरण और राणा दग्गुबाती भी हैरान रह गए। अब ये थ्रोबैक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Kiara Advani ने महेश बाबू की 2018 में रिलीज हुई मूवी 'भारत अने नेनु' से तेलुगु में अपनी शुरुआत की। बाद में उन्होंने राम चरण की 'विनय विद्या राम' के साथ काम किया, जो बॉक्स ऑफिस पर असफल साबित हुई। यह क्लिप फिल्म की रिलीज से पहले एक प्रमोशनल इवेंट का है।

राणा ने नॉर्थ इंडियन एक्ट्रेसेस को लेकर कही ये बात
इस क्लिप में राणा दग्गुबाती हैं, जो साउथ इंडिया के फेमस एक्टर राम चरण और बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी का इंटरव्यू ले रहे हैं। कियारा से राणा पूछते हैं कि क्या उन्हें तेलुगू मूवीज पसंद हैं? इस पर एक्ट्रेस हां में जवाब देती हैं और बताती हैं कि उन्होंने तेलुगू फिल्म की है। बीच में ही राम चरण मजाक करते हुए कहते हैं, 'वो यहां बहुत ज्यादा कमा रही है, इसलिए उसे इन्हें पसंद करना ही होगा।'

वायरल वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें
इसके बाद राणा दग्गुबाती बताते हैं कि कई एक्ट्रेसेस हैं, जो नॉर्थ से आईं, उन्हें ये भी नहीं पता कि तेलुगू एक भाषा है। वो कहते हैं, 'मैंने ऐसी एक्ट्रेसेस के साथ काम किया है।' फिर कियारा कहती हैं, 'लेकिन 'बाहुबली' के बाद मुझे नहीं लगता कि ऐसा कोई है, जो ये नहीं जानता।' बस यहीं पर कियारा फंस जाती हैं!

और ऐसे फंस गईं कियारा!
राणा उनसे ही सवाल पूछ लेते हैं कि फिर तो उन्हें साउथ के चार राज्य और चारों भाषाओं के बारे में पता होगा? कियारा हंसने लगती हैं तो राम चरण जानबूझकर उनसे पूछते हैं कि कौन-कौन से राज्य हैं? इस पर आलिया, राम से कहती हैं कि वो हमेशा उनके साथ ऐसे ही करते हैं। बस राम चरण समझ जाते हैं कि उन्हें नहीं पता और वो हंसने लगते हैं। उनके साथ राणा भी हंसने लग जाते हैं।

बड़ी मशक्कत से चार राज्यों के नाम बताती हैं कियारा
लेकिन तभी कियारा कहती हैं कि उन्हें पता है। और वो बहुत स्ट्रगल करते हुए तेलंगाना का नाम लेती हैं। फिर वो हिचकते हुए आंध्र प्रदेश और कर्नाटक बोलती हैं। चौथा नाम उन्हें याद नहीं आता तो राणा उनसे पूछते हैं, 'तमिल (भाषा) कहां से है?' ये सुनकर कियारा तमिलनाडु का नाम लेती हैं। फिर राणा पूछते हैं, 'मलयालम (भाषा) कहां से है?' जब वो नहीं बता पाती हैं तो राम चरण उन्हें बताते हैं कि केरल। ये सुनकर वो बोलती हैं कि वो बस यही बोलने वाली थीं।

कियारा की खूब हो रही है किरकिरी
ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक यूजर ने लिखा, 'आखिर में इसका नाम आलिया ही तो है।' कोई उन्हें डंब कह रहा है तो किसी ने लिखा, 'ये ग्रेजुएट है? ये तो 5-6 क्लास में पढ़ने वाला भी बच्चा भी बता देगा।'

पांच राज्य और चार भाषा
जानकारी के लिए बता दें कि साउथ इंडिया में पांच राज्य है- केरल, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु और तेलंगाना। इसके साथ तीन केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप, अण्डमान और निकोबार द्वीपसमूह व पुडुचेरी हैं। केरल में मलयालम, कर्नाटक में कन्नड़, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में तेलुगू, तमिनाडु में तमिल भाषा बोली जाती है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.