सिद्धार्थ संग शादी के बाद सीधे ससुराल जाएंगी कियारा, रिसेप्शन में प्रियंका-निक मेहमान

Updated on 08-02-2023 06:56 PM
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने 7 फरवरी को जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में शादी की। इनकी वेडिंग फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। शादी के बाद ये कपल जल्द ही दिल्ली और मुंबई में रिसेप्शन पार्टी होस्ट करेगा। इसलिए दोनों जल्द ही जैसलमेर से दिल्ली रवाना होंगे। आइये आपको बताते हैं कि वेडिंग के बाद सिद्धार्थ और कियारा के क्या-क्या प्लान्स हैं।

दिल्ली में 9 और मुंबई में 12 तारीख को होगा रिसेप्शन

रिपोर्ट्स के मुताबिक, Sidharth Malhotra और Kiara Advani 8 फरवरी को जैसलमेर से एक प्राइवेट जेट लेकर दिल्ली में सिद्धार्थ के घर जाएंगे। वे 9 फरवरी को अपने करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों के लिए रिसेप्शन देंगे। इसके बाद वो 10 फरवरी को मुंबई वापस लौट आएंगे और फिर 12 तारीख को इंडस्ट्री के दोस्तों के लिए ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी होस्ट करेंगे।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस होंगे मेहमान!

मेहमानों के नामों की बात करें तो लिस्ट में बॉलीवुड के टॉप सेलेब्स शामिल हैं। बताया जा रहा है कि Priyanka Chopra अपने पति निक जोनस के साथ सिद्धार्थ और कियारा की रिसेप्शन पार्टी में शामिल हो सकती हैं। इनके अलावा दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह सहित कई हस्तियां भी अपनी मौजूदगी से पार्टी की रौनक बढ़ा सकती हैं।
बता दें कि सिद्धार्थ और कियारा की लव स्टोरी साल 2021 में 'शेरशाह' के सेट पर शुरू हुई थी। ये इनकी साथ में पहली फिल्म थी। दोनों ने कभी अपने रिश्ते पर पब्लिकली मुहर नहीं लगाई, लेकिन दोनों अक्सर स्पेशल मौकों पर साथ ही नजर आते थे, जिसके कारण इनके अफेयर की खबरें छाई रहती थीं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
Advt.