फील्डिंग कोच बने कोहली ने करवाई प्लेयर्स को कैचिंग प्रैक्टिस, राहुल-गिल की जुगलबंदी

Updated on 28-02-2023 08:15 PM
इंदौर: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 1 मार्च से होलकर स्टेडियम में शुरू हो रहे तीसरे टेस्ट के लिए भारतीय टीम जमकर पसीना बहा रही है। मैच से पहले सोमवार को संभवत: आखिरी ट्रेनिंग सेशन के दौरान प्लेयर्स ने जमकर पसीना बहाया। वही विराट कोहली का एक नया रूप देखने को मिला। विराट अपने साथी खिलाड़ियों को कैचिंग प्रैक्टिस करवाते नजर आए, जिसका वीडियो बीसीसीआई ने अपने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किया है।
रोहित-विराट की एकसाथ प्रैक्टिस
दिल्ली में दूसरे टेस्ट के दौरान रोहित शर्मा और विराट कोहली अच्छी लय में दिखे, लेकिन अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में बदलने में नाकाम रहे। नेट पर एक साथ बल्लेबाजी के लिए उतरे इन दोनों बल्लेबाजों ने स्पिनरों के खिलाफ आक्रामक रवैया अपनाया। कोहली ने बाएं हाथ के स्पिनरों के खिलाफ सीधी बाउंड्री को निशाना बनाया तो रोहित ने पुल, स्वीप और रिवर्स स्वीप सहित चारों ओर शॉट खेले।
    राहुल-गिल ने की एकसाथ प्रैक्टिस
    सलामी बल्लेबाज की भूमिका के दावेदार लोकेश राहुल और शुभमन गिल ने एक साथ बल्लेबाजी अभ्यास किया। पांच दिवसीय प्रारूप में लंबे समय से खराब प्रदर्शन के कारण उप कप्तानी छीने जाने के बाद राहुल ने बुधवार से शुरू हो रहे मैच से पहले संभवत: अंतिम ट्रेनिंग सत्र के दौरान जमकर पसीना बहाया। बेहतरीन फॉर्म में चल रहे गिल पर राहुल को तरजीह देने को लेकर क्रिकेट जगत में लोगों की राय बंटी हुई है। राहुल 47 टेस्ट खेलने के बाद भी 33.44 की साधारण औसत से रन बना पाए हैं। दोनों बल्लेबाजों ने मुख्य कोच राहुल द्रविड़ की निगरानी में एक साथ लगे दो नेट पर लगभग 30 मिनट बल्लेबाजी की।

    किसे मिलेगा प्लेइंग XI में मौका?

    टीम प्रबंधन को राहुल की क्षमताओं पर भरोसा है और उन्हें अतिरिक्त मौके दिए जा रहे हैं लेकिन प्रत्येक विफलता के साथ इस बल्लेबाज पर दबाव बढ़ रहा है। दूसरी तरफ गिल ने मौजूदा सत्र में सभी प्रारूपों में प्रभावित किया है और पूर्व क्रिकेटरों सहित उनके समर्थकों का मानना है कि अंतिम एकादश में उन्हें मौका देने का इससे सही समय नहीं हो सकता। गिल ने अभ्यास के दौरान आक्रामक रवैया दिखाया तो वहीं राहुल ने अपने डिफेंस पर अधिक ध्यान दिया।

    अश्विन की बैटिंग प्रैक्टिस

    राहुल ने शुरुआती 18 गेंदों को या तो छोड़ा या फिर ब्लॉक किया और फिर स्पिनरों के खिलाफ हवा में शॉट खेले। उन्होंने इसके बाद गिल के साथ जगह बदली और रविचंद्रन अश्विन का सामना किया। उन्होंने इस दौरान सीधे बल्ले से बल्लेबाजी की। गिल नेट पर बल्लेबाजी करने वाले टीम के पहले खिलाड़ी रहे जबकि अन्य खिलाड़ी वार्म अप और क्षेत्ररक्षण ड्रिल कर रहे थे। श्रृंखला में बल्ले और गेंद दोनों से योगदान देने वाले अश्विन ने गेंदबाजी के बाद स्वीप शॉट खेलने का अभ्यास किया। पहले दो टेस्ट में अपनी बल्लेबाजी से प्रभावित करने वाले अक्षर पटेल ने थ्रोडाउन का सामना किया।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     01 August 2026
    नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
     01 August 2026
    नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
     01 August 2026
    टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
     01 August 2026
    नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
     31 July 2026
    नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
     31 July 2026
    नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
     31 July 2026
    नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
     31 July 2026
    भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
     31 July 2026
    ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
    Advt.