रणजी मैच के पहले दिन कोहली की बैटिंग नहीं आई:मुकाबला देखने करीब 15 हजार दर्शक आए, पुलिस ने लाठीचार्ज किया

Updated on 30-01-2025 05:20 PM

विराट कोहली 12 साल के बाद रणजी ट्रॉफी में वापसी कर रहे हैं। वे दिल्ली की ओर से अरुण जेटली मैदान पर रेलवे के खिलाफ खेल रहे हैं। मुकाबले के पहले दिन कोहली की बैटिंग नहीं आई। स्टंप्स तक पहली पारी में दिल्ली का स्कोर 41/1 है। यश धुल 17 और सनत सांगवान 9 रन बनाकर नाबाद लौटे।

कोहली का यह मैच देखने के लिए अरुण जेटली स्टेडियम में गुरुवार को 15 हजार से ज्यादा फैंस आए थे। भीड़ नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज भी करना पड़ा। एक अन्य मैच में भारतीय टीम के ऑलराउंडर शार्दूल ठाकुर ने मुंबई के लिए हैट्रिक ली है। उन्होंने मेघालय के खिलाफ अपने दूसरे ओवर में लगातार 3 विकेट झटके। इससे मेघालय टीम 86 रन पर सिमट गई।

सिक्योरिटी तोड़कर कोहली तक पहुंचा फैन, पैर छुए 

लंच से पहले एक फैन सुरक्षा घेरा तोड़कर मैदान के अंदर घुस गया। उसने मैदान पर ही कोहली के पैर भी छुए। इसके बाद तुरंत सिक्योरिटी ने उसे पकड़ा और मैदान से बाहर कर दिया।

कोहली का मैच देखने सुबह 4 बजे से पहुंचने लगे थे फैन 

कोहली को देखने के लिए दिल्ली के फैंस एक्साइटेड थे और सुबह 4 बजे से ही बड़ी संख्या में स्टेडियम के बाहर इकट्ठा हो गए थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 May 2025
नई दिल्ली: भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली टेस्ट क्रिकेट से रिटायर हो गए हैं। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा के रिटायरमेंट के बाद खबरें थीं कि वह भी रिटायर होने…
 12 May 2025
नई दिल्ली: पाकिस्तान के खान बाबा के नाम से मशहूर अर्बाब खिजर हयात आजकल चर्चा में हैं। उनका वजन 435 किलो है और वे हर दिन 10,000 कैलोरी का खाना खाते…
 12 May 2025
नई दिल्ली: कप्तान रोहित शर्मा के बाद विराट कोहली ने भी टेस्ट क्रिकेट में संन्यास का ऐलान कर दिया है। कई दिनों से उनके संन्यास लेने की बातें सामने आ रही थी। अब विराट ने…
 12 May 2025
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज प्लेयर और शानदार बल्लेबाज विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से अपने संन्यास का ऐलान कर दिया है। विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के…
 12 May 2025
नई दिल्ली: भारत के चैंपियन बल्लेबाज विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही टी20 के दौर में भी पारंपरिक क्रिकेट के संकटमोचक क्रिकेटरों में शुमार इस महान…
 11 May 2025
नई दिल्ली: अगले महीने इंग्लैंड दौरे से पहले विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट की इच्छा जाहिर कर फैंस को निराश कर दिया है। कुछ दिन पहले दिग्गज रोहित शर्मा ने इस…
 11 May 2025
नई दिल्ली: बीते 10 मई यानी शनिवार को भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर हो गया था। दोनों देशों ने इस बात को माना था। लेकिन पाकिस्तान अपने नापाक इरादों और…
 11 May 2025
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली ने टेस्ट फॉर्मेट से संन्यास की अपनी इच्छा जाहिर की है। विराट कोहली ने अपने इस फैसले के बारे में टीम…
 11 May 2025
नई दिल्ली: पाकिस्तान के खिलाफ भारत के लिए टेस्ट में किस खिलाड़ी ने सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं? क्या यह सवाल आफके दिमाग में भी आया? अगर आप इस बात…
Advt.