प्रत्येक पंचायत में 30 अक्टूबर तक कृषक समृद्धि चौपाल का होगा आयोजन

Updated on 09-10-2024 12:11 PM

गरियाबंद ।  जिले में ग्रीष्मकालीन धान को हतोत्साहित करने एवं दलहन, तिलहन, मक्का, नगदी तथा उद्यानिकी फसलों के क्षेत्र विस्तार को प्रोत्साहित करने के लिए कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल  के निर्देश में जिले के समस्त ग्राम पंचायतों में कृषक समृद्धि चौपाल 08 अक्टूबर से किया जा रहा है। इस अभियान की शुरूआत गरियाबंद विकासखण्ड के आमदी द, बेंदकुरा, आमदी म, छुरा विकासखण्ड के अकलवारा, अतरमरा, भैसमुड़ा, दादरगांव, मैनपुर विकासखण्ड के बजाड़ी, भाठीगढ़, बासमुड़ी, भेजीपदर, देवभोग के बरबहाली, बरकानी, कैटपदर एवं फिंगेश्वर विकाखण्ड के बरभाठा, बरोण्डा, भसेरा एवं बारूला में किया गया। कृषक संबंधी चौपाल अभियान के अंतर्गत ग्रीष्मकालीन धान उत्पादन करने वाले समस्त ग्राम में कृषक समृद्धि चौपाल का आयोजन कर कृषकों को लगातार धान फसल लगाने के दुष्प्रभाव, भूमि, जल, मानव स्वास्थ्य पर होने वाले दुष्प्रभाव को कम करने के बारे में जानकारी दी जायेगी।


 साथ ही फसल चक्र अपनाने के लाभ जैसे- धान, मटर, उड़द, मूंग, चना तथा नगदी फसल गन्ना, कपास उद्यानिकी फसले फल-फूल, सब्जी को लगाने के बारे में प्रेरित किया जायेगा। इसके अलावा जल उपयोगिता क्षमता में वृद्धि करने के लाभ एवं उपाय जैसे ड्रिप स्प्रींकलर के उपयोग के बारे में जानकारी दी जायेगी। इस अभियान के अंतर्गत किसानों को धान के छोड़कर अन्य ग्रीष्मकालीन फसले लेने वाले किसानों को सहकारी समितियों एवं अन्य बैंकों के माध्यम से अल्पकालीन कृषि ऋण वितरण किया जायेगा। पशुपालन एवं मत्स्यपालन के लिए कृषकों को प्रोत्साहित कर किसान क्रेडिट कार्ड एवं सहकारी समितियों एवं बैंकों के माध्यम से ऋण वितरित किया जायेगा। अन्य फसल लेने पर कृषक उत्पादक संगठन में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित कर उनके उत्पाद का ब्रांडिंग, पैकेजिंग एवं विपणन को प्रोत्साहित किया जायेगा। कलेक्टर के निर्देशानुसार इस अभियान के क्रियान्वयन विषयवस्तु विशेषज्ञ, कृषि विभाग, पशुपालन, उद्यानिकी, सहकारिता, मत्स्य एवं संवर्गीय विभाग के अधिकारी-कर्मचारी जाकर करेंगे। जो किसान धान के बदले अन्य फसल लेगें ऐसे 5-5 किसानों को विकासखण्ड स्तर पर सम्मानित किया जायेगा।  



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 October 2026
छत्तीसगढ़ से 12 अक्टूबर (सोमवार) को मानसून की पूरी तरह वापसी हो गई है। हालांकि, अगले 5 दिन प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। इसकी वजह…
 13 October 2026
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में डांडिया की खनकती ताल, पारंपरिक परिधानों की रंगीन छटा और बॉलीवुड का ग्लैमर देखने को मिला। पंखीड़ा सीजन-4 के पहले दिन सोमवार को कुछ ऐसा ही…
 13 October 2026
रायगढ़ में नवरात्रि, दुर्गा उत्सव और दशहरा के दौरान पुलिस की सख्त निगरानी रहेगी। बदमाशों और असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के साथ उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। गरबा-डांडिया आयोजनों…
 13 October 2026
छत्तीसगढ़ शराब घोटाले की जांच में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ा खुलासा किया है। एजेंसी के मुताबिक, शराब सिंडिकेट से जुटाए गए करीब 860 से 880 करोड़ रुपए रायपुर के…
 13 October 2026
छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के चौथना गांव में जादू-टोने के शक में भतीजे ने अपनी चाची कमला सोनकर और उनके बेटे खुमेन्द्र सोनकर की हत्या कर दी। हमले में चचेरी…
 13 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी मंदिर में चैत्र नवरात्रि की पंचमी भेंट के दौरान विवाद हुआ था। इसके बाद से खैरागढ़ राजपरिवार और मंदिर ट्रस्ट के बीच पूजा की…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के साथ ही मौसम का मिजाज बदल गया है। प्रदेश में बारिश की एक्टिविटी थमने से अब दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी की हत्या और रेप के मामले में कोर्ट में चार्जशीट पेश की गई। प्रत्यक्ष गवाही के अभाव में पुलिस ने फॉरेंसिक और डिजिटल सबूतों के…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में स्कूल प्रिंसिपल ने चोरों का गैंग बनाया, फिर कृषि अधिकारी बनकर सर्वे के नाम पर सूने मकानों को टारगेट करते थे। सर्वे करने की बात कहते…
Advt.