कृष्णा अभिषेक ने फिर इशारों में मामा गोविंदा पर कसा तंज, गोविंद नामदेव संग वीडियो वायरल

Updated on 13-05-2023 08:33 PM
फेमस कमीडियन कृष्णा अभिषेक की कुछ दिनों पहले ही 'द कपिल शर्मा शो' में फिर से एंट्री हुई है। वो 'सपना' बनकर अपनी कॉमेडी से सभी को गुदगुदाते हैं। इस बार शो में रजा मुराद, गोविंद नामदेव, सयादी शिंदे, जिमी शेरगिल, अभिमन्यु सिंह और इंद्रनील सेनगुप्ता जैसे सितारे शामिल होंगे। अपकमिंग एपिसोड का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें कृष्णा अपने मामा गोविंदा पर इशारों में तंज कसते दिखाई दे रहे हैं।
Krushna Abhishek और गोविंदा के बीच घरेलू कलह पब्लिक के सामने है। दोनों लंबे समय से एक-दूसरे से बात नहीं कर रहे हैं। और इंटरव्यू में भी एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ना कुछ बोल देते हैं। इस बार कृष्णा अभिषेक ने एक बार फिर गोविंदा पर निशाना साधा है।

कृष्णा ने मामा पर साधा निशाना

The Kapil Sharma Show के लेटेस्ट प्रोमो में दिखाया गया है कि कृष्णा अभिषेक एक्टर गोविंद नामदेव से बात कर रहे हैं। वो उनसे कहते हैं, 'अच्छा है आप गोविंद है, अगर गोविंदा होते ना तो हम लोगों की इतनी बातचीत नहीं होती।' ये सुनकर गोविंद, कपिल और वहां मौजूद सभी लोग हंस पड़ते हैं।

पहले भी कृष्णा ने छोड़ दिया था एपिसोड

इससे पहले एक बार जब गोविंदा अपनी वाइफ के साथ 'द कपिल शर्मा शो' में आए थे, तब कृष्णा ने वो एपिसोड शूट नहीं किया था। उन्होंने उस एपिसोड से दूरी बना ली थी। हालांकि, कई दफा कृष्णा ने गोविंदा से गिले-शिकवे भुलाकर दोबारा गले लगने की भी इच्छा जाहिर की है। आप इस शो को सोनी टीवी पर शनिवार और रविवार रात 9.30 बजे देख सकते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.