पुलकित सम्राट के सिर पर अगले महीने सजेगा सेहरा कृति खरबंदा के वैलेंटाइन डे पोस्ट से फैंस में मची खलबली

Updated on 15-02-2024 01:55 PM
ऐसा लग रहा है कि बॉलीवुड में कई घरों में शहनाई गूंजने वाली हैं। इस साल की शुरुआत में आमिर खान की बेटी आइरा की नुपूर शिखरे से शादी हुई। अब एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह भी जैकी भगनानी की दुल्हनिया बनने वाली हैं। इस बीच ये खबर सामने आ रही है कि पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा भी जल्द ही सात फेरे लेंगे। फैंस का कहना है कि उन्होंने वैलेंटाइन डे पर खुद इस गुड न्यूज का हिंट दिया है।
दरअसल, Pulkit और Kriti ने वैलेंटाइन डे पर एक-दूसरे पर प्यार लुटाया। सोशल मीडिया पर फोटो शेयर की। पुलकित ने तो अपने दिल का हाल बयां किया, लेकिन कृति ने अपने पोस्ट में मार्च का जिक्र किया।

कृति ने शादी का दिया हिंट!

कृति खरबंदा ने लिखा, 'आइए एक साथ मार्च करें, हाथ में हाथ डाले।' बस फिर क्या था। फैंस को अब लग रहा है कि दोनों अगले महीने शादी करने की तैयारी कर रहे हैं।

क्या मार्च में शादी करेंगे कृति और पुलकित?

इस पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए एक फैन ने कॉमेंट सेक्शन में लिखा, 'मार्च टूगेदर, तुम लोग मार्च में शादी करने जा रहे हो।' दूसरे ने लिखा, 'ओएमजी!!! मेरे फेवरेट।' एक ने उनसे पूछा, 'कब शादी करने जा रहे हो तुम दोनों?'

4-5 साल से कर रहे हैं डेट

पुलकित और कृति पिछले 4-5 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों ने 'पागलपंती' फिल्म में साथ काम किया था और तभी से ही एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था। फिल्म के प्रमोशन के दौरान उन्होंने अपने रिश्ते को कंफर्म किया था। दोनों ने 'वीरे दी वेडिंग' और 'तैश' जैसी फिल्मों में साथ काम किया है।

'जब तक दोस्त हैं, तब तक सब ठीक है'

पुलकित ने दिए इंटरव्यू में कृति संग शादी की प्लानिंग को लेकर बात की थी। उन्होंने कहा था, 'मेरा तो फंडा सिंपल है। जब तक आप बेस्ट फंड्स की तरह रह रहे हो, सबकुछ बढ़िया है। उस लिहाज से आपके झगड़ा और प्यार दोस्त वाला होता है। जब शादी की बात आती है तो दो लोगों के रिश्ते में बदलाव आ जाता है। इसलिए, जब तक आप बेस्ट फ्रेंड्स हैं, सब ठीक है, इसलिए इतना ज्यादा स्ट्रेस क्यों लेना?'

पुलकित और कृति के अपकमिंग प्रोजेक्ट

पुलकित को पिछली बार 'फुकरे 3' और 'मेड इन हेवन सीजन 2' वेब सीरीज में देखा गया था। वहीं, कृति 'रिस्को रोमियो' में सनी सिंह के साथ काम करती नजर आएंगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
हुमा कुरैशी और मृणाल ठाकुर की सोशल-थ्र‍िलर फिल्‍म 'पूजा मेरी जान' आख‍िरकार OTT पर रिलीज होने वाली है। डायरेक्टर नवजोत गुलाटी की यह फिल्म चार साल से अटकी हुई थी।…
 20 September 2026
साल 2024 में रिलीज विजय सेतुपति की 'महाराजा' आपको याद होगी। मूल रूप से तमिल में बनी यह नियो-नॉयर एक्शन थ्रिलर फिल्म, जहां बॉक्‍स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी, वहीं…
 20 September 2026
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति 18' में एक मजेदार स्‍पेशल एपिसोड में कॉमेडियन गौरव गुप्‍ता, वरुण ग्रोवर और गौरव कपूर हॉट सीट पर पहुंचे…
 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
Advt.