Kriti Sanon ने Adipurush के लिए बुक किया दिल्‍ली में पूरा थ‍िएटर, स्‍कूली बच्‍चों और परिवार को दिखाएंगी फिल्‍म

Updated on 21-06-2023 08:33 PM
कृति सेनन और प्रभास की फिल्‍म 'आद‍िपुरुष' तमाम आलोचनाओं और विरोध के बीच 5 दिनों में 247.80 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन कर चुकी है। हालांकि, पहले सोमवार से ही फिल्‍म की कमाई बुरी तरह गिर रही है, बावजूद इसके इसने हिंदी वर्जन से 126.25 करोड़ रुपये और तेलुगू में 115.55 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। फिल्‍म को लेकर विरोध से सुर अभी भी तेज हैं। लेकिन इसी बीच कृति सेनन ने दिल्‍ली में एक मल्‍टीप्‍लेक्‍स का एक पूरा शो बुक कर लिया है। बताया जाता है कि कृति अपने परिवार और पूर्व स्‍कूल के बच्‍चों को फिल्‍म दिखाने वाली हैं। कृति ने 'आद‍िपुरुष' में मां जानकी का किरदार निभाया है।


'बॉलीवुड हंगामा' की रिपोर्ट के मुताबिक, Kriti Sanon ने बुधवार, 21 जून को दिल्ली के एक मल्टीप्लेक्स में एक पूरा शो बुक किया है। वह इस स्‍पेशल स्क्रीनिंग के लिए दिल्ली पब्लिक स्कूल, आरके पुरम के छात्रों को साथ ले जाएंगी। कृति का मानना है कि Adipurush महाकाव्य 'रामायण' पर आधारित है और बच्चों को यह खास तौर पर देखनी चाहिए। इस स्क्रीनिंग में कृति सेनन की फैमिली भी शामिल होगी।

कृति सेनन ने 300 सीटों वाले थ‍िएटर को किया है बुक

रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से कहा गया है, 'स्क्रीनिंग में कितने बच्‍चे आएंगे इसकी संख्‍या की अभी सटीक जानकारी नहीं है। लेकिन यह थ‍िएटर स्‍क्रीन 300 सीटों वाला ऑडिटोरियम है, इसलिए भारी भीड़ की उम्मीद की जा सकती है। स्‍कूल के स्‍टूडेंट्स भी इस स्‍पेशल शो के लिए एक्‍साइटेड हैं, क्‍योंकि उन्‍हें अपने स्‍कूल से पासआउट एक पूर्व छात्र के साथ उनकी ही फिल्म को बड़े पर्दे पर देखने का मौका मिलेगा। कृति सेनन इस दौरान बच्‍चों के साथ बातचीत भी करेंगी। यह स्‍पेशल स्‍क्रीनिंग अच्‍छे से हो, इसके लिए मल्टीप्लेक्स टीम इंतजाम में जुट गई है।'

अपने स्‍कूल से आज भी है कृति सेनन का गहरा नाता

दिल्‍ली की रहने वाली कृति सेनन आज भी अपने स्‍कूल से गहरा नाता रखती हैं। बीते दिनों उन्‍होंने अपने को-स्‍टार वरुण धवन के साथ दिल्ली पब्लिक स्कूल में फिल्‍म 'भेड़िया' का भी प्रमोशन किया था। इसके अलावा कृति ने एक वीडियो मैसेज में स्कूल के 50 साल पूरे होने पर बधाई भी दी थी।

बुधवार से नए डायलॉग्‍स के साथ दिखाई जा रही 'आद‍िपुरुष'

बहरहाल, कृति सेनन और प्रभास के अलावा 'आदिपुरुष' में सैफ अली खान और देवदत्त नागे भी हैं। ओम राउत के डायरेक्‍शन में बनी यह फिल्‍म 16 जून को रिलीज हुई है। फिल्‍म के कुछ डायलॉग्‍स को लेकर लोगों की नाराजगी को देखते हुए निर्माताओं ने इसे बदलने का भी निर्णय किया है। बताया जाता है कि नए डायलॉग्‍स के साथ बुधवार से चुनिंदा सिनेमाघरों में फिल्‍म शुरू हो जाएगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.