इंडस्ट्री से किसी व्यक्ति को डेट करने पर कृति सेनन:कहा- बॉलीवुड में कोई भी सिंगल इंसान नहीं बचा है

Updated on 31-08-2022 07:16 PM

कृति सेनन को हाल ही में 'मिमी' में उनकी परफॉर्मेंस के लिए बेस्ट एक्ट्रेस की कैटेगरी में फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला है। अवॉर्ड जीतने के बाद कृति से एक मीडिया इंटरेक्शन के दौरान सवाल किया गया कि वो इंडस्ट्री में से किसे रेड कार्पेट पर डेट के तौर पर लाना पसंद करेंगी। इस पर एक्ट्रेस ने रिप्लाई करते हुए कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में कोई सिंगल इंसान नहीं बचा है।

कृति के लिए इंडस्ट्री में कोई सिंगल इंसान नहीं है
कृति ने मीडिया से अपनी डेट को रेड कार्पेट पर लाने के बारे में कहा, "काश की कोई मुझे रेड कार्पेट पर कंपनी देने के लिए होता। अगर ऐसा कोई इंसान मेरी लाइफ में होता तो वो यहां जरूर आपको दिखाई देता। मुझे नहीं पता है कि इंडस्ट्री में कौन सिंगल है? यह सच में काफी मुश्किल। मुझे लगता है कि इंडस्ट्री में कोई सिंगल इंसान नहीं है।"

बेस्ट एक्ट्रेस कैटेगरी में कृति को मिला फिल्मफेयर अवॉर्ड
कृति ने बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीतने के बाद सोशल मीडिया पर एक नोट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपने सपनों के पूरे होने की बात लिखी है। साथ ही कृति ने एक वीडियो भी पोस्ट किया है। वीडियो में कृति बेड पर लेटी हुई हैं और उन्होंने ट्रॉफी को अपने सिर के पास रखा हुआ है। कृति ने नोट में लिखा, "मैं आज अकेले नहीं सो रही हूं। मेरा दिल कृतज्ञता से भरा हुआ है। ब्लैक लेडी फाइनली मेरे पास है। मेरे सपनों को सच करने के लिए, थैंक्यू फिल्मफेयर।"


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.