नेशनल अवॉर्ड जीतने के बाद परिवार संग बप्पा के दर्शन को पहुंचीं कृति सेनन, खुशी में जमकर बांटी मिठाई

Updated on 26-08-2023 02:24 PM
बॉलीवुड एक्ट्रेसेस कृति सेनन और आलिया भट्ट ने हाल ही में बेस्ट एक्ट्रेस का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीता है। 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा 24 अगस्त को दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान की गई। जहां कृति ने 'मिमी' में एक सरोगेट मां के किरदार के लिए अवॉर्ड जीता, वहीं आलिया ने 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में अपनी परफॉर्मेंस के लिए पुरस्कार जीता। अब राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने के दो दिन बाद कृति सेनन को अपने परिवार के साथ मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन करते हुए देखा गया।

Kriti Sanon को शनिवार की सुबह पपाराज़ी ने स्पॉट किया, जब वह अपने परिवार के साथ सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं। अपनी बहन, मां और पिता के साथ मंदिर जाते समय वह पीले रंग की एथनिक ड्रेस में बहुत खूबसूरत लग रही थीं। भगवान गणेश का आशीर्वाद लेने के बाद, वह पपाराज़ी को प्रसाद बांटते हुए देखी गईं। कार में बैठने और जाने से पहले कृति ने अपने परिवार के साथ कुछ तस्वीरें खिंचवाईं और पोज दिए।

नेशनल अवॉर्ड के बाद दर्शन करने पहु्ंचीं कृति सेनन

बेस्ट एक्ट्रेस का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीतने के बाद कृति सेनन ने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया। उन्होंने लिखा, 'एक्साइटेड, ब्लेस्ड, आभारी। अभी भी यकीन नहीं कर पा रही हूं। खुद को चिकोटी काट रही हूं। यह सच में हुआ है। मिमी के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का राष्ट्रीय पुरस्कार। जूरी को धन्यवाद, जिन्होंने मेरी परफॉर्मेंस को सबसे बड़े पुरस्कार के योग्य समझा। यही तो मेरी दुनिया है। दीनू, मुझ पर और मेरी क्षमता पर विश्वास करने के लिए, हमेशा मेरे साथ खड़े रहने के लिए और मुझे एक ऐसी फिल्म देने के लिए मैं आपको कितना भी धन्यवाद दूं, कम है। लक्ष्मण सर, आप हमेशा मुझसे कहते थे 'मिमी', देखना आपको इस फिल्म के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार मिलेगा। मिल गया सर! और मैं आपके बिना यह नहीं कर पाती।'

पापा-मम्मी, आलिया को बधाई दी

उन्होंने अपने परिवार वालों को भी धन्यवाद दिया और आलिया भट्ट को भी बधाई दी। कृति ने लिखा, 'मां, पिताजी, नुप्स, आप लोग मेरी लाइफ लाइन हैं! हमेशा मेरे चीयरलीडर्स बने रहने के लिए धन्यवाद..! बधाई हो आलिया! आप इसकी हकदार हैं। मैंने हमेशा आपके काम की तारीफ की है और मैं बहुत एक्साइटेड हूं कि मुझे आपके साथ यह बड़ा पल शेयर करने का मौका मिला! yayyyyie आइए जश्न मनाएं।'


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.