कुमार सानू एक्स वाइफ के खिलाफ वापस लेंगे 50 Cr की मानहानि का केस, पर सामने रखी यह शर्त, जानिए मामला

Updated on 07-03-2026 12:42 PM
मशहूर प्लेबैक सिंगर कुमार सानू और उनकी एक्स-वाइफ रीता भट्टाचार्य के बीच विवाद खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। कुछ महीने पहले कुमार सानू ने रीता भट्टाचार्य के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट में मानहानि का मुकदमा दायर किया था। साथ ही 30 लाख रुपए के हर्जाने की मांग भी की थी। अब इस मामले की कोर्ट में सुनवाई हुई, तो कुमार सानू ने कहा कि उन्होंने रीता के खिलाफ 50 करोड़ रुपये का जो मानहानि का केस किया है, वह उसे वापस ले लेंगे अगर वो उनसे पब्लिक के सामने माफी मांग लें।

मालूम हो कि रीता भट्टाचार्य ने कई इंटरव्यूज में कुमार सानू के बारे में बात की थी। दावा किया जाता है कि कुछ बातें ऐसी थीं, जो कुमार सानू की छवि को खराब करने वाली और अपमानजनक थीं। उन्होंने इंटरव्यूज में कुमार सानू पर गंभीर आरोप भी लगाए थे। इसी को लेकर कुमार सानू ने एक्स-वाइफ रीता भट्टाचार्य के खिलाफ 50 करोड़ का मानहानि का केस कर दिया था। अब इस पूरे मामले पर कुमार सानू की वकील सना रईस खान ने बात की।

कुमार सानू की वकील ने बताया क्यों उठाया मानहानि का कदम

'आजतक' से बातचीत में सना रईस खान ने बताया कि कुमार सानू को क्यों इतना बड़ा कदम उठाना पड़ा। उन्होंने बताया कि तलाक के लगभग 32 साल बाद रीता भट्टाचार्य ने कुछ इंटरव्यूज दिए थे, जो कुमार सानू की छवि को नुकसान पहुंचाने वाले थे, और यह लगातार हो रहा था। कई इंटरव्यूज दिए गए थे, जिनके बाद चीजें और बढ़ गईं। कई आर्टिकल्स सामने आए। तो इसलिए कुमार सानू को मानहानि का केस करने जैसा कदम उठाना ही पड़ा।

रीता भट्टाचार्य ने कुमार सानू की बेटियों-परिवार पर निशाना साधा

सना ने बताया कि बात सिर्फ कुमार सानू की प्रतिष्ठा और इमेज की नहीं थी, बल्कि उनकी फैमिली के बारे में भी थी। रीता भट्टाचार्य ने पूर्व पति कुमार सानू के बच्चों के बारे में भी काफी कुछ कहा था। सना रईस खान ने कहा कि कुमार सानू की वर्तमान पत्नी से जो दो बेटियां हैं, उनको भी काफी कुछ कहा गया। सना ने कहा कि चीजें हद से ज्यादा ही हो गई थीं तो इसलिए यह कदम उठाना पड़ा।

कोर्ट ने कुमार सानू की एक्स-वाइफ के खिलाफ जारी किया था ये अंतरिम आदेश

मालूम हो कि जनवरी 2026 में बॉम्बे हाई कोर्ट ने इस मामले में कुमार सानू को बड़ी राहत देते हुए एक्स-वाइफ रीता भट्टाचार्य के खिलाफ अंतरिम आदेश जारी किया था। इसमें रीता को कुमार सानू के खिलाफ किसी भी तरह की बयानबाजी करने और इंटरव्यू देने से रोक दिया गया था। साथ ही कोर्ट ने दोनों को सलाह दी थी कि चूंकि उनका रिश्ता काफी पुराना रहा है, तो इसलिए वो आपसी सहमति से बीच की कड़वाहट को भुलाकर मतभेदों को सुलझाएं।

कुमार सानू की एक्स-वाइफ के सामने शर्त

इस बारे में सना रईस खान ने कहा कि कुमार सानू कोर्ट का फैसला मानने को तैयार हैं, पर उन्होंने एक शर्त रखी है कि अगर एक्स-वाइफ रीता भट्टाचार्य पब्लिकली उनसे माफी मांगती हैं, तो उनके खिलाफ दायर मानहानि का केस वापस ले लेंगे। कुमार सानू का कहना है कि रीता को उन सभी पब्लिक प्लेटफॉर्म्स पर आकर उनसे माफी मांगनी होगी, जिन पर उन्होंने उनके खिलाफ बयानबाजी की थी और अपमानजनक आरोप लगाए थे।

रीता भट्टाचार्य ने कुमार सानू पर लगाए थे ये गंभीर आरोप

मालूम हो कि कुमार सानू और रीता का तलाक साल 2001 में हुआ था। रीता ने तलाक के करीब 24 साल बाद कुमार सानू पर कई इंटरव्यूज में गंभीर आरोप लगाए।
  • उन्होंने आरोप लगाया था कि प्रेग्नेंसी में उन्हें खाना नहीं दिया गया था और किचन में बंद कर दिया जाता था।
  • रीता ने यह भी आरोप लगाया था कि प्रेग्नेंसी के दौरान न तो उनका इलाज करवाया गया और ना ही दूध दिया।
  • उन्होंने कुमार सानू पर शादी के बाद कई अफेयर्स करने और परिवार की अनदेखी करने का भी आरोप लगाया था।
  • रीता भट्टाचार्य ने अपनी ननद (कुमार सानू की बहन) पर भी आरोप लगाए थे और कहा था कि वह उन्हें श्राप देती थी कि तेरे पेट में हिजड़ा है

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.