कुनिका सदानंद की मां कल्याणी का निधन, आंखों में आंसू समेटे भावुक बेटी बोली- मम्मा, आपने सपने देखने की हिम्मत दी

Updated on 07-10-2026 12:53 PM
बॉलीवुड की द‍िग्‍गज एक्ट्रेस और 'ब‍िग बॉस' फेम कुनिका सदानंद की मां कल्याणी सदानंद का गोवा में 83 साल की उम्र में निधन हो गया। मंगलवार को एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी मां के निधन की जानकारी दी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर मां की एक पुरानी तस्वीर शेयर कर एक भावुक पोस्ट लिखा और उन्हें प्यार, मार्गदर्शन और जिंदगी की मुश्किलों का सामना करने का हौसला देने के लिए शुक्रिया कहा।

कुनिका सदानंद ने अपनी मां को याद करते हुए बताया कि उनकी मां एक खुशमिजाज, मिलनसार और मजाकिया स्वभाव की महिला थीं। उन्होंने अपनी मां के साथ बिताए पलों को याद करते हुए कहा कि उनका प्यार और सीख हमेशा उनके साथ रहेगा। कल्याणी सदानंद का अंतिम संस्कार गोवा में किया जाएगा, जबकि बाकी रस्में बाद में मुंबई में होंगी।

मां के लिए कुनिका ने लिखा भावुक नोट

कुनिका ने अपनी मां की पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'मेरी मम्मा, मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं। आपने मुझे जो कुछ भी दिया है, प्यार, मार्गदर्शन, सपने देखने और दुनिया का सामना करने का आत्मविश्वास, खूबसूरती, पर्सनैलिटी और जिंदगी की मुश्किलों का सामना करने की हिम्मत, उन सबके लिए आपका शुक्रिया। मेरी प्यारी एम्प्रेस मिसेज कल्याणी सदानंद, आप हमेशा उन लोगों के दिलों में जिंदा रहेंगी जिनसे आप मिलीं। दोस्त और परिवार आपको एक मजेदार, खुशमिजाज और मिलनसार इंसान के तौर पर याद करेंगे, जिनके पास हमेशा कहने के लिए कुछ अच्छा और मजेदार होता था।'

'आप अपने अपनों से मिलकर खुश होंगी'

कुनिका ने अपने नोट में आगे लिखा, 'मुझे यकीन है कि आप अपने भाई-बहनों और अपनों से मिलकर खुश होंगी। मेरी मम्मा, आपकी आत्मा को शांति मिले। आपने एक पत्नी, मां, बहन, दादी और जिंदगी के बाकी सभी रिश्तों में अपनी जिम्मेदारियां बहुत प्यार और देखभाल के साथ निभाई।'

गोवा में होगा अंतिम संस्कार

कल्याणी सदानंद का अंतिम संस्कार गोवा में किया जाएगा। इसके बाद परिवार की बाती रस्में मुंबई में पूरी होंगी। मां के निधन की खबर सामने आने के बाद कुनिका के फैंस और इंडस्ट्री से जुड़े लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

धर्मेंद्र की बड़ी फैन थीं कुनिका की मां

कुनिका ने एक पुराने किस्से को याद करते हुए बताया था कि उनकी मां धर्मेंद्र की बहुत बड़ी फैन थीं। एक बार जब कुनिका धर्मेंद्र के साथ शूटिंग कर रही थीं, तो उनकी मां भी उनके साथ सेट पर गई थीं। कुनिका ने बताया था कि उस वक्त उनकी मां की खुशी का कोई ठिकाना नहीं था।

सेट पर धर्मेंद्र से हुई थी खास मुलाकात

कुनिका ने बताया था कि उनकी मां को धर्मेंद्र से बात करने की बहुत इच्छा थी। उन्होंने हिम्मत करके धर्मेंद्र से पूछा कि क्या उनकी मां उनसे कुछ देर बात कर सकती हैं। धर्मेंद्र ने उनकी मां को अपने पास बैठाने और चाय पीने के लिए कहा। इसके बाद दोनों के बीच करीब आधे घंटे तक बातचीत हुई। उन्होंने मुंबई से लेकर पंजाब कर की बातें कीं। कुनिका ने बताया था कि वह दूर से खड़ी होकर यह देख रही थीं कि कहीं उनकी मां धर्मेंद्र को ज्यादा देर बातों में न लगा दें, लेकिन धर्मेंद्र ने खुद कहा कि उन्हें बैठे रहने दिया जाए।

परिवार और बच्चों को दी प्राथमिकता

कल्याणी सदानंद एक गृहिणी थीं और उन्होंने अपने परिवार और बच्चों की परवरिश में अहम भूमिका निभाई। कुनिका ने उन्हें ऐसी शख्सियत के तौर पर याद किया, जिनकी बातों में हमेशा अपनापन और हंसी-मजाक की झलक रहती थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 October 2026
फिल्म 'रामायण' के निर्माता नमित मल्होत्रा की कंपनी 'प्राइम फोकस लिमिटेड' के मुंबई स्थित दफ्तरों पर छापेमारी की खबर है। CNBC-TV18 की रिपोर्ट के मुताबिक आयकर विभाग ने यह कार्रवाई…
 08 October 2026
ओलंपिक मेडलिस्ट और 6 बार की वर्ल्ड चैंपियन बॉक्सर मैरी कॉम इन दिनों 'बिग बॉस 20' में नजर आ रही हैं। इसी बीच उनसे जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई…
 08 October 2026
गुरुवार सुबह 5:20 बजे अभिनेता नाना पाटेकर का उनके घर पर कार्डियक अरेस्ट के कारण निधन हो गया। मणिपाल अस्पताल में ऑन्कोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. शेखर सालकर ने ANI…
 08 October 2026
दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का गुरुवार, 8 अक्टूबर को गोवा के डोना पाउला स्थित उनके घर पर दिल का दौरा पड़ने से 75 साल की उम्र में निधन हो गया।…
 08 October 2026
दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का गुरुवार को गोवा के डोना पाउला स्थित उनके घर पर कार्डियक अरेस्ट के कारण 75 साल की उम्र में निधन हो गया। खबरों के अनुसार,…
 08 October 2026
बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर का पॉपुलर सेलिब्रिटी चैट शो 'कॉफी विद करण' एक बार फिर सुर्खियों में है। हाल ही में करण जौहर ने ऐलान किया था कि…
 07 October 2026
अजय देवगन की सस्पेंस ड्रामा 'दृश्यम 3: द कन्‍क्‍लूजन' ने रिलीज के 5वें दिन एक नया रिकॉर्ड बनाया है। फर्स्‍ट मंडे टेस्‍ट में धूम मचाने और वर्ल्‍डवाइड ₹300 करोड़ क्‍लब…
 07 October 2026
बॉलीवुड की द‍िग्‍गज एक्ट्रेस और 'ब‍िग बॉस' फेम कुनिका सदानंद की मां कल्याणी सदानंद का गोवा में 83 साल की उम्र में निधन हो गया। मंगलवार को एक्ट्रेस ने सोशल…
 07 October 2026
'बिग बॉस 16' फेम एक्ट्रेस अर्चना गौतम के मुंबई स्थित कैफे 'Oye Churros' में चोरी हुई है। 31 साल की एक्ट्रेस ने 6 अक्टूबर को सोशल मीडिया पर कैफे में…
Advt.