मध्यप्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान चीता प्रोजेक्ट परियोजना का एक वर्ष पूरा

Updated on 18-09-2023 01:13 PM

मध्यप्रदेश के कूनों राष्ट्रीय उद्यान में चीता प्रोजेक्ट परियोजना के सफल क्रियान्यवन के एक वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में श्योपुर जिले के सेराईपुरा में समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर वन महानिदेशक, वन एवं पर्यावरण मंत्रालय श्री सी.पी. गोयल ने कहा कि चीता प्रोजेक्ट न सिर्फ क्षेत्र के इको सिस्टम को परिपूर्णता देकर जैव विविधता को बढ़ाता है बल्कि एक सस्टेनेबल भविष्य के प्रति हमारे प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है। श्री गोयल आज मध्यप्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान में समारोह को संबोधित कर रहे थे। चीता प्रोजेक्ट प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की जन-भागीदारी के मंत्र तथा वन अर्थ एवं मिशन लाईफ की अवधारणा पर खरा उतरता है।

अतिरिक्त मुख्य सचिव, वन श्री जे.एन. कंसोटिया, प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्री आर.के. गुप्ता, एवं वन बल प्रमुख श्री एस.पी. यादव, श्री शुभरंजन सेन, सदस्य सचिव, राष्ट्रीय बाघ संरक्षण, अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यप्राणी) मध्यप्रदेश एवं अन्य अधिकारियों ने समारोह में भाग लिया। कार्यक्रम में प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्री आर.के. गुप्ता ने चीता प्रोजेक्ट की सफलता पर कर्मचारियों को बधाई दी। उन्होंने बताया पिछले वर्ष 17 सितंबर का दिन हमारे देश के वन्यप्राणी संरक्षण एवं प्रबंधन के इतिहास में अभूतपूर्व रहा है, जब 75 वर्षों बाद देश की धरती पर सबसे तेज दौड़ने वाले वन्यप्राणी चीता का पुर्नस्थापन किया गया।

चीता प्रोजेक्ट भारत सरकार, नामीबीया, दक्षिण अफ्रीका के शीर्ष अधिकारियों, वैज्ञानिकों, वन्यजीव विशेषज्ञ वन्यप्राणी चिकित्सक, संयुक्त दल के मार्गदर्शन में क्रियान्वित किया गया। प्रोजेक्ट चीता में स्थानीय समुदाय की भागीदारी सुनिश्चित की गई है। उन्हें रोजगार के विभिन्न अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। देश में चीता पुर्नस्थापन हेतु मध्यप्रदेश के गाँधी सागर अभ्यारण में आवश्यक तैयारियाँ की जा रही हैं

डॉ. एस.पी. यादव ने सदस्य सचिव राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण, नई दिल्ली द्वारा अतिथियों के स्वागत उद्बोधन में चीता प्रोजेक्ट एक वर्ष के उपलब्धियों की जानकारी दी गई। इसके बाद अतिथियों ने चीता प्रोजेक्ट की वार्षिक रिपोर्ट का विमोचन किया। हीरो मोटो कॉर्प द्वारा सी.एस.आर. के तहत प्रदाय की गई 50 मोटर साईकिलें कर्मचारियों को वितरित की गई। प्रोजेक्ट चीता की उपलब्धियों पर निर्मित लघु वृत्त चित्र का प्रदर्शन भी किया गया। कार्यक्रम के अंत में प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन्यप्राणी एवं मुख्य वन्यप्राणी अभिरक्षक श्री अतुल श्रीवास्तव ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

चीतों का स्वास्थ्य परीक्षण

आज दो चीतों गौरव एवं शौर्य का स्वास्थ्य परीक्षण पूरा किया गया। इसके बाद उन्हें साफ्ट रिलीज बोमा में छोड़ा गया। वर्तमान में दोनों चीते स्वस्थ हैं। स्वास्थ्य परीक्षण के दोनों चीतों को 19 जुलाई को क्वारेंटाइन बोमा में रखा गया था। यह कार्य कूनो में पदस्थ वन्य प्राणी चिकित्सकों की टीम द्वरा किया गया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.