लक्ष्य सेन की धमाकेदार जीत, फाइनल में चीनी शटलर को चटाई धूल, साल का दूसरा बड़ा खिताब

Updated on 10-07-2023 02:46 PM
कैलगरी: राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक विजेता भारत के लक्ष्य सेन ने कनाडा ओपन 2023 में मौजूदा ऑल इंग्लैंड चैंपियन चीन के ली शी फेंग (विश्व नंबर 10) को सीधे गेम में 21-18, 22-20 से हराकर मेंस एकल का खिताब अपने नाम किया। यह लक्ष्य का दूसरा बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर 500 खिताब है क्योंकि उन्होंने इससे पहले जनवरी 2022 में इंडिया ओपन जीता था। वर्तमान में विश्व में 19वें स्थान पर मौजूद लक्ष्य ने राउंड ऑफ 32 में वर्ल्ड रैंकिंग चार वाले थाईलैंड के कुनलावुत विटिडसर्न को सेमीफाइनल में जबकि दुनिया के 11वें नंबर के शटलर जापान के केंटो निशिमोतो को को हराकर खिताब जीता।

लक्ष्य का सामना फाइनल में जिस शटलर से हुआ था, उसके खिलाफ उनका जीत का रिकॉर्ड 4-2 का है। यह एक साल में उनका पहला बीडब्ल्यूएफ फाइनल भी था। रैंकिंग्स में छठे स्थान पर रह चुके सेन ने पिछला फाइनल पिछले साल अगस्त में कॉमनवेल्थ गेम्स में खेला था।

इससे पहले भारत की पीवी सिंधु अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर सकीं और विमिंस सिंगल्स के सेमीफाइनल में जापान की नंबर एक खिलाड़ी अकाने यामागुची से 14-21, 15-21 से हार गईं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
Advt.