ललित मोदी का भाई रेप केस में गिरफ्तार:महिला ने 2019 से शोषण-ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया

Updated on 19-09-2025 01:09 PM

दिल्ली पुलिस ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी के भाई और बिजनेसमैन समीर मोदी को गुरुवार शाम दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया। समीर मोदी पर एक महिला ने साल 2019 से लगातार रेप, ब्लैकमेलिंग और धोखा देने का आरोप लगाया है।

महिला ने 10 सितंबर को दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज कराई थी। इसके बाद बिजनेसमैन के खिलाफ लुक-आउट सर्कुलर (LOC) जारी किया गया था। गुरुवार को यूरोप की बिजनेस ट्रिप से लौटने के बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया। दिल्ली की एक अदालत ने समीर को एक दिन की पुलिस हिरासत में भेजा है।

इस बीच, समीर के वकील ने दावा किया कि बिजनेसमैन के खिलाफ लगाए गए आरोप झूठे हैं। एडवोकेट सिमरन सिंह ने एक बयान में कहा- FIR झूठी और मनगढ़ंत फैक्ट्स पर आधारित है। समीर मोदी से पैसे ऐंठने के लिए केस दर्ज कराया गया है।

महिला का आरोप- रेप का खुलासा करने पर हत्या की धमकी दी 

पुलिस के मुताबिक, महिला का आरोप है कि बिजनेसमैन ने फैशन और लाइफस्टाइल इंडस्ट्री में करियर का मौका देने के बहाने 2019 में उससे संपर्क किया था। समीर ने दिसंबर 2019 में न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी स्थित अपने आवास पर उसे बुलाया और जबरदस्ती की।

महिला ने बताया कि बिजनेसमैन ने शादी का झूठा वादा करके उसके साथ कई बार रेप किया, मारपीट की और ब्लैकमेल किया। महिला जानती थी कि समीर मोदी पहले से ही शादीशुदा है। उसने दावा किया कि रेप का खुलासा करने पर उसे और उसके परिवार को हत्या की धमकी दी गई।

महिला ने आरोप लगाया कि समीर ने उसे डराने-धमकाने और झूठे आश्वासन देकर चुप कराने के लिए अपने प्रभाव का इस्तेमाल किया।

समीर मोदी के वकीलों का दावा- महिला ने 50 करोड़ की मांग की थी

दूसरी तरफ, समीर के वकीलों की तरफ से जारी बयान में दावा किया गया है कि महिला 2019 से समीर मोदी के साथ रिलेशनशिप में थी। दावे के मुताबिक, समीर मोदी ने 8 और 13 अगस्त को अलग-अलग पुलिस अधिकारियों के सामने महिला के खिलाफ जबरन वसूली और ब्लैकमेल करने की शिकायतें दर्ज कराई थीं।

समीर के वकीलों ने दावा किया कि उनके पास बिजनेसमैन और महिला के बीच हुई वॉट्सऐप चैट भी है, जिसमें उसने 50 करोड़ रुपए की मांग की है। वकीलों ने दिल्ली पुलिस पर तथ्यों की जांच किए बिना जल्दबाजी में गिरफ्तारी का आरोप लगाया।

समीर पहले पिता की संपत्ति को लेकर विवाद में घिरे 

समीर मोदी के लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार, वे मोदी इंटरप्राइजेज के मैनेजिंग डायरेक्टर, मोदी केयर फाउंडेशन और कलरबार कॉस्मेटिक्स प्राइवेट लिमिटेड के फाउंडर हैं। ललित मोदी, मोदी इंटरप्राइजेज का प्रेसिडेंट है।

यह पहली बार नहीं है जब समीर मोदी विवादों में आए हैं। इससे पहले भी वे कई विवादों में घिरे हैं। पहले अपने पिता केके मोदी की 11,000 करोड़ रुपए की संपत्ति को लेकर विवाद में रहे। समीर मोदी, उनकी मां बीना मोदी और भाई-बहनों के बीच यह कानूनी लड़ाई सालों से चल रही है।

कोर्ट में यह मामला लगातार सुनवाई के दौर से गुजर रहा है। यही नहीं, पिछले साल समीर मोदी ने दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी मां के पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर ने गॉडफ्रे फिलिप्स इंडिया की बोर्ड मीटिंग के दौरान उन पर हमला किया।

समीर मोदी का आरोप था कि यह हमला उन्हें कंपनी के बोर्ड से हटाने की साजिश का हिस्सा था। हालांकि उनकी मां की तरफ से इन आरोपों से इनकार किया गया। अगस्त, 2024 में समीर को कंपनी के बोर्ड से हटा दिया गया था। समीर तीन भाई-बहनों में सबसे छोटे हैं। इसमें फरार कारोबारी ललित मोदी और चारु मोदी शामिल हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
 01 August 2026
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
 31 July 2026
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
 31 July 2026
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
 31 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
 31 July 2026
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…
Advt.