लालू का महुआबाग वाला बंगला, तेजस्वी और कांटा लगा... 'पगला गया है का, भाग-चुप, हम भाई वीरेंद्र बोल रहे हैं'

Updated on 05-12-2025 12:37 PM
पटना: बिहार की राजधानी पटना के महुआबाग में बन रहे राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के आलीशान बंगले पर NDA ने आरोप लगाए हैं। इसके बाद अब राजद की तरफ से उनके विधायक भाई वीरेंद्र ने मोर्चा संभाला है। भाई वीरेंद्र ने लालू यादव के महुआबाग वाले बंगले का बचाव करते हुए तर्क दिए हैं।


लालू के बंगले पर फिर तकरार

भाई वीरेंद्र ने दावा किया है कि 'यह जमीन बहुत पहले खरीदी गई थी और अब उस पर मकान बनवाया जा रहा है।' मनेर से राजद के विधायक विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा कि यह जमीन किसी से जबरिया नहीं ली गई है। इसको नियम कानून के साथ खरीदा गया है।' दरअसल जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने मंगलवार को आरोप लगाया था कि महुआबाग के जिस प्लॉट पर लालू यादव का बंगला बन रहा है, उस पर रेलवे में जमीन के बदले नौकरी केस में ईडी ने छापा भी मारा था।

पगला गया है का- भाई वीरेंद्र

बिहार विधानसभा परिसर में भाई वीरेंद्र ने इस सवाल के जवाब पर तुनकते हुए एक पत्रकार को यहां तक कह दिया कि 'पगला गया है का'। इस दौरान भाई वीरेंद्र ने कहा कि ऐसे तो सबके घर पर कोई न कोई कब्जा कर लेगा। किसके पास कितनी संपत्ति है, कबको पता है। लालू जी ने बहुत पहले ये जमीन खरीदी थी। अब मकान बनाने लगे तो कौन सी बड़ी बात हो गई। इसी बीच एक पत्रकार ने तेजस्वी का नाम ले लिया तभी भाई वीरेंद्र ने उस पत्रकार को कहा कि पगला गया है का, भाग... चुप।'

लालू परिवार एंड प्राइवेट लिमिटेड कंपनी- BJP

इससे पहले बीजेपी ने एक X पर एक पोस्ट कर लालू के महुआबाग वाले बंगले का वीडियो दिखाया था और उसमें लिखा कि 'लालू जी का समाजवाद यानी लूट-खसोट से संपन्न है एकमात्र परिवार! लालू परिवार एंड प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने ऐशो-आराम और शानदार जीवन का पूरा इंतजाम किया है। पेश है पटना शहर के बीचों-बीच इनका एक और निर्माणाधीन आलीशान महल।'

लूट की संपत्ति ज्यादा दिन नहीं टिकती- JDU

इसके बाद जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा था कि लूट की संपत्ति बहुत टिकती नहीं है और ईडी कभी भी इस जमीन और बंगले को जब्त कर लेगी। आपको बता दें कि रेलवे में नौकरी के बदले जमीन के मामले में गुरुवार को लालू प्रसाद यादव के परिवार को बड़ी राहत मिली। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट इस मामले में फैसला सुनाने वाली थी, लेकिन अब अदालत ने सीबीआई से केस की स्टेटस रिपोर्ट मांगी है, जिसमें मर चुके आरोपियों का ब्योरा देने को कहा गया है। अब 8 दिसंबर को केस पर अगली सुनवाई होगी। इसी बीच लालू यादव का नया बंगला चर्चा में आ गया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
 01 August 2026
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
 31 July 2026
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
 31 July 2026
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
 31 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
 31 July 2026
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…
Advt.