मंडीदीप में जमीन खत्म...:एक साल में ही 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा का निवेश बाहर चला गया

Updated on 23-05-2025 01:02 PM

मप्र के सबसे विकसित औद्योगिक क्षेत्रों में शुमार मंडीदीप इंडस्ट्रियल एरिया अब नए निवेशकों के लिए ज्यादा उम्मीद नहीं जगा पा रहा है। लगभग 1100 हेक्टेयर में फैले इस क्षेत्र में अब जमीन लगभग खत्म हो गई है। इसका नतीजा यह है कि यहां निवेश की इच्छा रखने वाले कई उद्योग समूह निराश होकर लौट चुके हैं तो कुछ यहां से बाहर निकलकर नए प्लांट लगा चुके हैं।

पिछले 1 साल में ही करीब 4000 करोड़ रुपए का निवेश बाहर चला गया है। उद्योगपतियों का कहना है कि नई इकाइयों के लिए करीब 450 एकड़ जमीन की और जरूरत है।

मप्र औद्योगिक विकास निगम (एमपीआईडीसी) औद्योगिक क्षेत्र के विस्तार की कोशिश में है। आशापुरी क्षेत्र में 200 हेक्टेयर सरकारी जमीन लेने का प्रस्ताव बना, पर बाद में पता चला कि इसकी 90% जमीन पर वन विभाग का आधिपत्य है। वहीं, वन विभाग की 16 हेक्टेयर जमीन को लेने के लिए प्रक्रिया लगभग हो चुकी है।

केंद्र से इसकी अनुमति ली जाएगी। इसी तरह वन विभाग की ही एक अन्य 161 एकड़ जमीन के लिए भी चर्चा जारी है, हालांकि इसके लिए लंबी प्रक्रिया से गुजरना होगा।

ये बड़े निवेशक लौटे... 

 सीजी पावर ने 1000 करोड़ व जेबीएम समूह ने 123 करोड़ के निवेश के लिए जमीन देखी थी, पर जमीन नहीं मिली। बाद में सीजी पावर को सीहोर में तो जेबीएम को तामोट में जमीन दी गई। {पतंजलि समूह (पूरे प्रदेश में 5000 करोड़ निवेश) ने भी जमीन देखी थी, पर नहीं मिली। {मंडीदीप में सालों से स्थापित एचईजी हाल ही में नया प्लांट(1000 करोड़ निवेश) देवास में लगा चुका है। {पीएंडजी को नए प्लांट के लिए तेलंगाना जाना पड़ा। {मंडीदीप में काम कर रहा वॉल्वो आइशर बगरौदा में नया प्लांट लगा चुका है।

एग्जिट पॉलिसी लाए सरकार...

 एसोसिएशन ऑफ आल इंडस्ट्रीज मंडीदीप के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल इसका समाधान बताते हुए कहते हैं कि क्षेत्र में लगभग 200 उद्योग बंद पड़े हैं। इनसे जमीन वापस ली जा सकती है। इसके लिए सरकार को सरल एग्जिट पालिसी लानी चाहिये। फ्लैटेड काम्प्लेक्स और पीपीपी मोड पर इंडस्ट्री पार्क अच्छे विकल्प हैं। लेकिन, नई इकाइयों के लिए करीब 450 एकड़ जमीन की और जरूरत है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.