कानून व्यवस्था ध्वस्त है, भूपेश बघेल मस्त हैं: भाजपा

Updated on 21-10-2023 04:12 PM

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में भाजपा नेता बिरजूराम तारम की हत्‍या पर बीजेपी कांग्रेस सरकार और मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ हमलावर हो गई है।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि प्रदेश भाजपा नेताओं की हत्या हो रही है।

उन्होंने भाजपा नेता की हत्‍या मामले में टारगेट किलिंग का आरोप लगाया। भूपेश बघेल की कपटी सरकार है। उन्होंने आरोप लगाया कानून व्यवस्था ध्वस्त है। कानून व्यवस्था ध्वस्त है और भूपेश बघेल मस्त है।

गौरव भाटिया ने कहा कि राजनांदगांव जिले से अलग होकर बने नवगठित जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा घर में घुसकर भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। भाजपा नेता की हत्या के बाद मुख्यमंत्री बघेल का बयान नहीं आ रहा है।

छत्तीसगढ़ में जनजाति समाज को बनाया जा रहा टारगेट
उन्‍होंने मुख्‍यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा, भूपेश को खून की होली पसंद है और हमें समुदाय की संस्कृति पसंद है। भूपेश बघेल के राजनीतिक दिन कम है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में जनजाति समाज को टारगेट बनाया जा रहा है। बस्तर में मतांतरण हो रहा है। इस पर भूपेश बघेल का कुछ भी नहीं कहना धिक्कार है ऐसे मुख्यमंत्री पर। इधर, भूपेश बघेल दिल्ली की तिजोरी भरने में लगे हैं।

भाजपा नेता की हत्‍या पर पूर्व मुख्‍यमंत्री रमन सिंह क्‍या बोले
पूर्व मुख्‍यमंत्री डा रमन सिंह ने भाजपा नेता की हत्‍या पर प्रतिक्रिया व्‍यक्‍त की है। उन्‍होंने कहा, मोहला-मानपुर के आदिवासी भाजपा नेता बिरजूराम तारम की हत्या कर एक बार फिर भाजपा कार्यकर्ताओं को डराने की कोशिश की जा रही है।

मैं शोक-संतप्त परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हुए यह वादा करता हूं कि इस कुशासन के विरुद्ध हम डरने या रुकने वाले नहीं है। इस अत्याचारी सरकार से लहू के एक-एक कतरे का पूरा हिसाब किया जाएगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 October 2026
विजयादशमी पर छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ रावण दहन होगा। प्रदेश का सबसे बड़ा 101 फीट ऊंचा रावण रायपुर के WRS मैदान में शाम 7 बजे…
 20 October 2026
धमतरी । ग्रामीण क्षेत्रों में आबादी भूमि पर निवासरत परिवारों को उनकी संपत्ति का स्वामित्व प्रमाण उपलब्ध कराने तथा उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से केंद्र एवं…
 20 October 2026
धमतरी । बच्चों का स्वस्थ बचपन, समुचित पोषण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा किसी भी समाज के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला हैं। इसी सोच के साथ धमतरी जिले में संचालित ‘लइका घर’…
 20 October 2026
धमतरी । सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने, यातायात नियमों के पालन को बढ़ावा देने और नागरिकों में सुरक्षित यातायात के प्रति जिम्मेदारी विकसित करने के उद्देश्य से धमतरी शहर में…
 20 October 2026
रायपुर । पंडरी के महालक्ष्मी मार्केट व्यवसायिक परिसर में रविवार को मनोहर गौशाला के रायपुर मुख्य कार्यालय और जैविक कृषि प्रोत्साहन प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन हुआ। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय…
 20 October 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास के तहत नौ दिवसीय शाश्वत नवपद ओली आराधना के दूसरे दिन सोमवार को सिद्ध पद की आराधना की गई।…
 19 October 2026
भिलाई । UGC Regulations, 2026 की वापसी, EWS आरक्षण में बदलाव, SC/ST एक्ट के निष्पक्ष क्रियान्वयन और सामान्य वर्ग आयोग के गठन सहित चार प्रमुख मांगों को लेकर राजपूत करणी…
 19 October 2026
भिलाई । धनोरा में भारतीय जनता पार्टी उतई मंडल की आत्मनिर्भर मंडल मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर शामिल हुए। इस दौरान संगठन को…
 19 October 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित श्री ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में रविवार 18 अक्टूबर से नव दिवसीय शाश्वत नवपद ओली की आराधना शुरू हुई। मुनि संवेगरत्न सागर आदि ठाणा के पवन निश्रा…
Advt.