दिल्ली में लॉ-स्टूडेंट ने 30 लाख चोरी का प्लान बनाया:दोस्त को नौकरानी बनाकर डॉक्टर के घर भेजा, 48 घंटे में चोरी करके फरार हुईं

Updated on 18-06-2025 12:36 PM

दिल्ली के मॉडल टाउन इलाके में लॉ स्टूडेंट ने फिल्मी अंदाज में 30 लाख रुपए की चोरी की साजिश रची। इस साजिश में उसने अपनी दो दोस्तों को भी शामिल किया।

इनमें से एक लड़की नौकरानी बनकर एक डॉक्टर के घर गई, जहां उसने सिर्फ दो दिन में ही 30 लाख रुपए और मोबाइल चुरा लिया। इसके बाद तीनों फरार हो गईं।

हालांकि, पुलिस ने CCTV फुटेज और तकनीकी निगरानी के आधार पर आरोपियों का पता लगाया। पुलिस ने दो लड़कियों को मेरठ से और एक को सहारनपुर से गिरफ्तार किया।

पूरा मामला विस्तार से जानिए...

इस वारदात की मास्टरमाइंड लॉ की स्टूडेंट रजनी (27) बताई जा रही है। उसने अपनी दोस्त शिल्पी (19) को नकली पहचान के साथ डॉ. अनिल रहेजा के घर में नौकरानी बनाकर भेजा। शिल्पी ने दो ही दिन में 30 लाख रुपए और मोबाइल फोन चुरा लिया।

12 जून को डॉ. अनिल ने पुलिस को PCR कॉल कर अपने घर से 30 लाख रुपए की चोरी की जानकारी दी थी। उन्होंने बताया कि हाल ही में उन्होंने तनवीर कौर नाम की एक महिला को नौकरानी के तौर पर रखा था, जो महज 48 घंटे में नकदी और मोबाइल लेकर फरार हो गई।

जांच में सामने आया कि तनवीर कौर उस महिला का असली नाम नहीं था। शिल्पी ने फर्जी आधार कार्ड के जरिए खुद को तनवीर कौर बताकर एक एजेंसी से घरेलू सहायिका की नौकरी पाई थी। चोरी का मास्टर प्लान रजनी ने शिल्पी और एक अन्य साथी नेहा सामल्टी (25) के साथ मिलकर बनाया था।

पुलिस ने तीनों के पास से नकदी बरामद की

दिल्ली पुलिस ने शिल्पी के पास से 10.07 लाख रुपए नकद, मोबाइल का खाली डिब्बा और कुछ एक्सेसरीज, जबकि रजनी के पास से 12.5 लाख रुपए और चोरी किया गया मोबाइल फोन बरामद किया। वहीं, तीसरी साथी नेहा से 50 हजार रुपए नकद और वारदात में इस्तेमाल मोबाइल फोन जब्त किया गया है।

तीनों ने पहली बार ऐसे अपराध को अंजाम दिया ​​

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि तीनों महिलाएं पहली बार अपराध में शामिल हुईं और जल्दी पैसे कमाने के लालच में अपराध का रास्ता चुना। एजेंसी को दिए गए दस्तावेज भी फर्जी पाए गए हैं। फिलहाल, पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है कि कहीं और भी वारदात तो नहीं की गई और चोरी के बाकी पैसे कहां छिपाए गए हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
 01 August 2026
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
 31 July 2026
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
 31 July 2026
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
 31 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
 31 July 2026
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…
Advt.